Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टुडे छोड़कर NDTV के साथ नए सफर पर निकले विशाल मिश्रा

युवा पत्रकार विशाल राज मिश्रा ने करीब चार साल की पारी के बाद इंडिया टुडे ग्रुप को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अब अपनी नई शुरुआत NDTV के साथ की है, जहां उन्होंने बतौर सीनियर NL एडिटर जॉइन किया है।

करीब 15 साल लंबे अपने करियर में विशाल कई नामचीन मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं। इंडिया टुडे ग्रुप से पहले वे इंडिया टीवी और न्यूज़18 में सीनियर एडिटर के पद पर कार्यरत रहे। इसके अलावा, वे रायपुर से संचालित INH News में एडिटर हेड भी रह चुके हैं। क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों में भी उन्होंने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए विशाल को “ग्लोबल सीमांचल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020” से सम्मानित किया गया था। साथ ही उन्हें बेस्ट VT एडिटर अवार्ड भी मिल चुका है।

बिहार के कटिहार जिले के मूल निवासी विशाल ने मीडिया और एंटरटेनमेंट में एमबीए की पढ़ाई की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन