Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की सीओओ बनी अनुभा वर्मा

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) ने अनुभा वर्मा को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी खुद अनुभा ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की।

लिंक्डइन पर अनुभा जी ने लिखा है:-

“मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मैंने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया लिमिटेड (PTI) में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है।”

अनुभा वर्मा इससे पहले पीटीआई में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर की भूमिका निभा रही थीं। इससे पहले वह यहां चीफ मार्केटिंग ऑफिसर भी रह चुकी हैं। मीडिया और न्यूज़ इंडस्ट्री में उन्हें लंबा अनुभव हासिल है।

पीटीआई से पहले वह एजेंस फ़्रांस-प्रेस (AFP) में सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर (साउथ एशिया) रहीं। वहीं अपने करियर की शुरुआती पारी में उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के टाइम्स सिंडिकेशन सर्विस में बतौर सीनियर मैनेजर काम किया।

मीडिया प्रबंधन और रणनीति में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए माना जा रहा है कि पीटीआई को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में उनकी अहम भूमिका रहेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन