Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टाइम्स नेटवर्क में आयशा फरीदी को मिली ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वदेश की कमान

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क टाइम्स नेटवर्क (Times Network) ने अपनी एडिटोरियल टीम को मजबूत करते हुए आयशा फरीदी को प्रमोट कर एग्जिक्यूटिव एडिटर (ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वदेश) नियुक्त किया है।

आयशा फरीदी लंबे समय से ईटी नाउ से जुड़ी हैं और अपनी मजबूत संपादकीय समझ, ऑन-एयर परफॉर्मेंस और नेतृत्व क्षमता से चैनल की मार्केट लीडरशिप को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।

नई जिम्मेदारी में वे दोनों चैनलों के लिए प्रोडक्शन, प्लानिंग, स्पेशल शोज़ और क्वालिटी कंट्रोल देखेंगी। इसके अलावा ईटी नाउ के लिए डेस्क, टिकर और सोशल मीडिया (X और LinkedIn) की भी कमान उनके पास होगी।

आयशा अपनी एंकरिंग जिम्मेदारी भी जारी रखेंगी। उन्हें सहयोग करेंगी डिंपल शर्मा, जिन्हें लीड की भूमिका में प्रमोट किया गया है, जबकि पेट्रिशिया हाउ अब डेस्क की जिम्मेदारी संभालेंगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन