Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रिपब्लिक भारत से जुड़े पत्रकार श्याम त्यागी, बने प्रिंसिपल कोरेस्पोंडेंट

ग़ाज़ियाबाद के रहने वाले युवा टीवी पत्रकार श्याम त्यागी ने हाल ही में ABP न्यूज़ से इस्तीफा दिया था। त्यागी ने नई पारी की शुरुआत रिपब्लिक भारत के साथ की है। संस्थान में उन्हें बतौर प्रिंसिपल कोरेस्पोंडेंट जिम्मेदारी मिली है।

अपनी सोच, सटीक स्टोरी सेंस और व्यंग्यात्मक अंदाज़ के लिए जाने जाने वाले श्याम त्यागी 2 साल 8 महीने से ABP न्यूज़ में बतौर प्रोड्यूसर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

ABP न्यूज़ में रहते हुए श्याम त्यागी ने कई अहम शो किए। अब वो चाहे वरिष्ठ पत्रकार जगविंदर पटियाल का शो ‘पब्लिक इंटरेस्ट’ हो या फिर रुबिका लियाकत का शो ‘मास्टरस्ट्रोक’। तेज रफ्तार खबरों पर भी त्यागी की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

ABP न्यूज़ में रहते हुए उन्होंने कई बड़ी खबरों और शो का हिस्सा बनकर अपनी रचनात्मकता और प्रोफेशनलिज़्म साबित भी किया। ABP न्यूज़ से पहले श्याम त्यागी टीवी9 भारतवर्ष और भारत 24 में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। टीवी9 भारतवर्ष में त्यागी ‘सुपर प्राइम टाइम’ टीम का हिस्सा थे।

भारत 24 में श्याम त्यागी ने मॉर्निंग शिफ्ट में अहम जिम्मेदारी निभाई। यहां डिबेट शो ‘पब्लिक है सब जानती है’ को भी त्यागी ने प्रोड्यूस किया। हालांकि भारत 24 में त्यागी की पारी बहुत छोटी रही।

पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने साल 2011 में न्यूज़ 24 में बतौर इंटर्न की थी। हर जगह उन्होंने अपनी मेहनत, लेखन कला और दर्शकों की नब्ज़ समझने की क्षमता से अलग पहचान बनाई है।

ग़ाज़ियाबाद के इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएट श्याम त्यागी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं, जहां वे मौजूदा हालात और राजनीतिक घटनाक्रम पर चुटीले व्यंग्य और पैने कमेंट्स के लिए लोकप्रिय हैं। उनकी पोस्ट्स अक्सर चर्चा का विषय बन जाती हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन