Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत24 से इस्तीफा देकर टाइम्स नाउ नवभारत पहुंची एंकर प्रिया सिन्हा

टीवी एंकर प्रिया सिन्हा ने अपनी नई पारी की शुरुआत टाइम्स नाउ नवभारत के साथ की है। उन्होंने हाल ही में लगभग ढाई साल तक जुड़े रहे चैनल भारत 24 से इस्तीफा दिया था।

मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखने वाली प्रिया के पास पत्रकारिता और एंकरिंग का करीब 12 वर्षों का अनुभव है। भारत 24 में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी विशिष्ट शैली से दर्शकों और प्रबंधन, दोनों के बीच अलग पहचान बनाई। इसी वजह से उन्हें चैनल के प्रमुख चेहरों में गिना जाता था।

भारत 24 से पहले भी प्रिया कई स्थापित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इनमें जी न्यूज, इंडिया न्यूज, सहारा समय, अमर उजाला, भारत एक्सप्रेस और फोकस न्यूज शामिल हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन