Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की हालत नाजुक, बीएचयू आइसीयू में भर्ती

सुरेश गांधी-

वाराणसी। बनारस घराने के प्रख्यात शास्त्रीय गायक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र (89) की तबीयत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को हृदयगति रुकने के बाद उन्हें बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक स्थित आइसीयू में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी में उनका उपचार कर रही है।

पंडित जी की नाजुक हालत की खबर से काशी सहित देशभर के संगीत प्रेमियों, शिष्यों और प्रशंसकों में गहरी चिंता है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने और पुनः सुरों की साधना में लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। रविवार सुबह बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पंडित छन्नूलाल मिश्र पिछले छह महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। रक्त की कमी के चलते उन्हें पहले मिर्जापुर के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर किया गया।

बीएचयू प्रशासन ने उनके आगमन से पहले ही आपात तैयारियां कर ली थीं। आईएमएस निदेशक प्रो. एस.एन. संखवार ने हृदय रोग और चेस्ट विभाग सहित सभी संबंधित चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट पर रखा। पंडित जी को अस्पताल पहुंचते ही सीधे आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, जहां हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम 24 घंटे उनकी देखरेख कर रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन