Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन- आज सारे अख़बार, एंकर-एंकरानियां सब भक्ति में लीन हैं।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। वह 75 के पूरे हो गए। सभी अखबार, न्यूज चैनल, ट्वीटर, फेसबुक मोदीजी से भरा हुआ है। क्या सत्ता दल के नेता और क्या टीवी चैनल्स के एंकर सभी अपनी अपनी तरह से गुणगान कर रहे हैं। चारों तरफ बस मोदी ही मोदी। एकदम समा बांध दिया गया है। हैप्पी बड्डे का। इसे लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं- आज छुट्टी ही घोषित कर देनी चाहिए थी, राष्ट्रीय।


खुरपेंच-

मोदी जी के जन्मदिन पर अख़बारों के फ्रंट पेज पर छपे विज्ञापन “न्यूज़” नहीं, बल्कि पेड ऐड्स हैं। एक दिन का खर्च The Indian Express में लगभग 25–35 लाख प्रति एडिशन होता है।

अगर वही विज्ञापन कई शहरों के एडिशन में दिया गया, तो कुल खर्च करोड़ों रुपये तक पहुँच जाता है।

जनता का टैक्स = नेताओं की निजी ब्रांडिंग!


आईपी सिंह-

बड़े बड़े मंहगे विज्ञापन पर सरकारी खर्च के बजाय हजारों स्कूल और बड़े अस्पताल बनाये जा सकते हैं। अखबार अब खबरें नहीं पम्पलेट छापते हैं।

जन्मदिन सादगी के साथ लालबहादुर शास्त्री जी जैसे मनाया जा सकता है। देश में राजशाही वापस लौट आयी है।


श्याम रंगीला-

आज मोदी जी का जन्मदिन है, मोदी जी जैसा इंसान सदियों ही नहीं बल्कि युगों के गुजरने के बाद आता है, मोदी जी अवतार है, मोदी जी महान है, आज विश्व जहाँ कहीं भी है मोदी जी की वजह से है और मोदी जी जहाँ भी है वो उनकी ही लीला है, जय जय मोदी, तस्वीर तब की है जब मोदी जी का नाम लगातार छप्पन घंटे लेने के बाद मुझे महसूस हुआ की मुझ में भी मोदी है! कृपया दर्शन करें, आशीर्वाद लें।

https://twitter.com/LegalAdvisour/status/1968232963159531999
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन