Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

लल्लनटॉप के असिस्टेंट प्रोड्यूसर दीपेंद्र गांधी ने बदला संस्थान

नोएडा। लल्लनटॉप में चर्चित शो Guest in the Newsroom के असिस्टेंट प्रोड्यूसर रहे दीपेंद्र गांधी ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। अब उन्होंने Jist Media से नई पारी की शुरुआत की है।

दीपेंद्र गांधी के पास मीडिया क्षेत्र में 7 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता और प्रोडक्शन के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई है। लल्लनटॉप में उन्होंने कई लोकप्रिय सेगमेंट्स पर काम किया और अब Jist Media में बतौर Producer नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

लल्लनटॉप की वेबसाइट में दीपेंद्र गांधी के बायो में क्या कुछ लिखा गया है- पढ़ें…

लल्लनटॉप के दीप। UPSC की तैयारी कर चुके दीपेंद्र गांधी भी लल्लनटॉप के उन चेहरों में से एक रहे हैं, जिनसे मिलते ही आपको अंदाज़ा लग जाएगा कि बातचीत का रुख कब मीम की शक्ल ले ले। मस्तमौला, खाने-खिलाने के शौकीन और घुमक्कड़ स्वभाव के धनी।

वीडियो प्रोडक्शन में उनकी पकड़ इतनी मज़बूत है कि ‘गेस्ट इन द न्यूज़रूम’ जैसे चर्चित शो उनकी काबिलियत की मिसाल बन चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि अगर दीप न्यूज़रूम में न होते तो शायद क्लासरूम में पढ़ाते दिखाई देते, क्योंकि वे UGC NET भी क्वालिफाई कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन