Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

टीवी पत्रकार पर मुकदमा; डॉक्टर का रास्ता रोककर 15 लाख रु मांगने और नौकरी से हटवाने की धमकी देने का आरोप

हिंडौन सिटी। राजकीय जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विजय सिंह मीना से कथित पत्रकार ने 15 लाख रुपए की मांग कर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपए नहीं देने पर डॉक्टर की नौकरी छुड़वाने की धमकी दी गई। डॉक्टर की ओर से अदालत में गुहार लगाने के बाद न्यायालय के आदेश पर नई मंडी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंडौन सिटी के स्टेशन रोड निवासी मनीष बंसल पुत्र प्रमोद कुमार बंसल के खिलाफ डाॅ. विजय सिंह मीना ने अदालत के जरिए प्रकरण दर्ज कराया। डॉक्टर ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि मनीष बंसल खुद को पत्रकार बताकर कई दिनों से उन्हें झूठी शिकायतों में फंसाने और ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा था।

डॉ. मीना ने बताया कि मनीष बंसल 15 लाख रुपए की अवैध मांग कर रहा था। रुपए नहीं देने पर उसने चिकित्सा विभाग में झूठे आरोप लगाकर नौकरी से हटवाने की धमकी दी थी।

22 सितंबर 2025 की सुबह करीब 8:45 बजे डॉक्टर विजय सिंह जब अपने घर से ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में मनीष बंसल ने उनका रास्ता रोक लिया। डॉक्टर के अनुसार, उसने धमकी दी — “मांगने के बाद भी 15 लाख नहीं दिए, अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो।”

विरोध करने पर आरोपी ने गालियां दीं, हाथ मरोड़ा और डॉक्टर को 15 मिनट तक अस्पताल जाने से रोके रखा। इस वजह से डॉक्टर उस दिन 9:15 बजे अस्पताल पहुंचे।

डॉ. मीना ने एफआईआर में लिखा है कि जब उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी से राजकीय कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं, तो आरोपी ने जवाब दिया कि वह झूठी शिकायतें कर उनकी नौकरी खत्म करवा देगा। आरोप के मुताबिक, मनीष बंसल ने यह भी कहा कि वह फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल का पत्रकार और राजस्थान पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष है। साथ ही, उसका भाई मुकेश बंसल दैनिक भास्कर का एजेंट है, इसलिए “सभी पत्रकार उसके अंडर में हैं।”

इस दौरान हाथापाई की नौबत आ गई, लेकिन मौके पर मौजूद श्याम सैन, मोहित बेनीवाल और विश्वेन्द्र बेनीवाल ने बीच-बचाव कर डॉक्टर को बचाया।

अदालत ने इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए नई मंडी थाना पुलिस को केस दर्ज करने और जांच शुरू करने के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

किसने क्या कहा?

जिला सरकारी अस्पताल के डॉ विजय सिंह मीना ने अदालत में इस्तगासा दायर किया था, जिस पर अदालत के निर्देश पर केस दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में कथित पत्रकार मनीष बंसल को नामजद किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।- सूणी लाल, थानाप्रभारी, थाना नई मंडी हिंडौन।

मनीष बंसल ने कथित पत्रकार होने की धौंस देते हुए मुझसे 15 लाख रुपए की डिमांड की और नहीं देने पर सरकारी नौकरी से हटवाने के लिए धमकाया। रुपए नहीं देने पर मनीष बंसल ने रास्ता रोक राजकार्य में बाधा पहुंचाई। मजबूर होकर मैंने अदालत और पुलिस के समक्ष सुरक्षा तथा न्याय की गुहार करते हुए केस दर्ज कराया है।- डॉ. विजय सिंह मीना, हड्डी रोग विशेषज्ञ, राजकीय जिला अस्पताल, हिंडौन।

FIR कॉपी देखिए….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन