Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन, अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR की मांग, देखें वीडियो

मनोज कश्यप-

मुरादाबाद। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) ने मुरादाबाद जिला कलेक्ट्रेट पर न्यूज़ एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के सदस्यों ने अंजना ओम कश्यप की तस्वीर पर कालिख पोती, उसे जलाया और न्यूज़ चैनल के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अंजना ओम कश्यप ने भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के अवसर पर ऐसी टिप्पणी की है, जिससे वाल्मीकि समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मवीर लल्ला बाबू द्रविड़ ने कहा कि न्यूज़ एंकर द्वारा भगवान वाल्मीकि के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे पूरे समाज में गहरा आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अंजना ओम कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1978014037527990405?t=k9eMmdAyVbFBtR0xB63_Jg&s=08

प्रदर्शन के दौरान समाज के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर एंकर अंजना ओम कश्यप के पुतले दहन और विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन