Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

RSS प्रचारक अनिल सिंह और बिल्डर व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ की मुलाकात सवाल खड़े करती है?

अभिषेक उपाध्याय-

आरएसएस और संजय सेठ!! सवाल ये नहीं कि आरएसएस के पूर्वी क्षेत्र प्रचारक अनिल सिंह शालीमार बिल्डर्स के मालिक और राज्यसभा सदस्य संजय सेठ के पास क्यों गए थे?

सवाल ये भी नहीं कि नाना जी देशमुख और राजेंद्र सिंह उर्फ़ रज्जू भैया की निःस्वार्थ समर्पण की विरासत, सत्ता से नज़दीकी की लालसा के किस रेतीले टीले में जाकर धँस गई है?

सवाल ये भी नहीं कि आरएसएस के एक उच्च पदाधिकारी का शहर के नामी बिल्डर से मुलाकात का प्रयोजन क्या है? आप किसी की माँ के निधन पर संवेदना व्यक्त करने भी जा सकते हैं और बच्चे के जन्मदिन पर आशीर्वाद देने भी। सवाल ये है ही नहीं।

सवाल तो ये है कि आख़िर आरएसएस के पूर्वी क्षेत्र प्रमुख अनिल सिंह, बिल्डर और राज्यसभा सदस्य संजय सेठ से ‘संगठन’ के किस मुद्दे पर विचार विमर्श करने गए थे?

ख़ुद संजय सेठ इस फ़ोटो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि उन्होंने क्षेत्र प्रचारक अनिल सिंह से ‘संगठनात्मक’ विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की!! वो भी तब जबकि संजय सेठ बीजेपी के संगठन में किसी पद पर नहीं हैं! न ब्लॉक के, क्षेत्र के, न राज्य के और न ही केंद्र के!!

संघ प्रमुख मोहन भागवत को संघ के सौ साल पर उत्तर प्रदेश में संघ की दशा और दिशा पर मंथन अवश्य करना चाहिए। अनिल सिंह इससे पहले गोरखपुर स्थित गोरक्ष क्षेत्र के विभाग प्रचारक और प्रांत प्रचारक भी रह चुके हैं और योगी आदित्यनाथ के बेहद क़रीबी माने जाते हैं।

वे सत्ता के एक महत्वपूर्ण केंद्र भी माने जाते हैं। ऐसे में उनकी एक नामी बिल्डर और राज्यसभा सदस्य के साथ मुलाक़ात में ‘संगठनात्मक’ विषयों पर चर्चा कई बड़े सवाल खड़े करती है!!

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले अपने उदबोधन में अक्सर लोकतंत्र में सवालों के क़ायम रहने का ज़िक्र करते हैं। सो यूपी में आरएसएस की दशा और दिशा से जुड़े ये सवाल उनके लिए भी विचारणीय हैं!!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन