Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

जी समूह के इस रीजनल चैनल में बंपर वैकेंसी, देखें और आवेदन करें

क्षेत्रीय पत्रकारिता और डिजिटल विस्तार को मजबूती देने की दिशा में जी मीडिया ने एक और कदम बढ़ाया है। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग नोएडा लोकेशन पर होगी। जी मीडिया समूह के क्षेत्रीय चैनल ‘जी पंजाब–हरियाणा–हिमाचल’ ने न्यूज़रूम और डिजिटल टीम को मजबूत करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कंपनी के अनुसार, विभिन्न विभागों के लिए अनुभवी और योग्य प्रोफेशनल्स की तलाश की जा रही है। जिन पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, उनमें न्यूज आउटपुट डेस्क के लिए एसोसिएट प्रोड्यूसर/प्रोड्यूसर, एंकर, न्यूज इनपुट (असाइनमेंट डेस्क) के लिए असिस्टेंट/एसोसिएट प्रोड्यूसर, सब एडिटर/सीनियर सब एडिटर, न्यूज आउटपुट–प्रोडक्शन के लिए असिस्टेंट/एसोसिएट प्रोड्यूसर, और सोशल मीडिया के लिए एग्जिक्यूटिव/सीनियर एग्जिक्यूटिव शामिल हैं।

जी मीडिया ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक उम्मीदवारों में पंजाबी भाषा पर मजबूत पकड़, अच्छा न्यूज सेंस, डिजिटल ट्रेंड्स की समझ और एडिटोरियल व प्रोडक्शन टीमों के साथ प्रभावी समन्वय की क्षमता होनी चाहिए। साथ ही, तेज़ रफ्तार न्यूज़रूम में काम करने और कड़े डेडलाइन के भीतर जिम्मेदारियों को निभाने की योग्यता को भी अनिवार्य बताया गया है।

इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं- भड़ासJOBS

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन