लखनऊ। इंडिगो एयरलाइंस की सेवाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कोलंबो से हैदराबाद होते हुए लखनऊ आ रहे वरिष्ठ नागरिक यात्रियों के एक समूह ने एयरलाइन प्रबंधन पर लापरवाही और असंवेदनशील रवैये का आरोप लगाया है। इस संबंध में बीबीसी के पूर्व संवाददाता रामदत्त त्रिपाठी ने इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ को पत्र लिखकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
रामदत्त त्रिपाठी के मुताबिक, कोलंबो से हैदराबाद की इंडिगो फ्लाइट तीन घंटे से अधिक देरी से चली, जिसके चलते वे हैदराबाद से लखनऊ जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट 6E 6167 पकड़ने से चूक गए। यात्रियों का कहना है कि वे सभी वरिष्ठ नागरिक हैं और लंबी देरी के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शिकायत में बताया गया है कि कोलंबो एयरपोर्ट पर इंडिगो की ड्यूटी मैनेजर लक्षिका ने आश्वासन दिया था कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो के अधिकारी अमर/लीसा यात्रियों से मिलेंगे और ठहरने की व्यवस्था कराएंगे। लेकिन हैदराबाद पहुंचने के बाद एक घंटे से अधिक समय तक इंडिगो काउंटर पर भटकने के बावजूद उन्हें न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मिला और न ही रहने की कोई व्यवस्था कराई गई।
आखिरकार यात्रियों को मजबूरन सुबह 6 बजे की अगली फ्लाइट से लखनऊ रवाना होना पड़ा। रामदत्त त्रिपाठी ने इसे इंडिगो प्रबंधन का “यात्रियों के प्रति असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना रवैया” बताया है।
अपने पत्र में उन्होंने इंडिगो प्रबंधन से औपचारिक माफी, उचित मुआवज़े और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक यात्रियों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है और एयरलाइन की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।
फिलहाल इंडिगो एयरलाइंस की ओर से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
मूल पत्र यहां पढ़ें…
CEO, Indigo Airlines
We are a group of senior citizens traveling from Colombo to Lucknow via Hyderabad. Our flight from Colombo was delayed by more than three hours. So we missed the connecting LUcknow 6 E 6167 flight.
We met your Colombo duty manager Lakshika she said Amar / Leesa will meet us at Hyderabad airport and provide accommodation.
For more than hour we are struggling at Indigo counter at airport to get accommodation. Now We have to catch morning 6 am flight to Lucknow.
I condemn the Indigo management attitude towards passengers, demand apology, compensation and correcting your style of functioning.
Ram Dutt Tripathi Former Correspondent, BBC 55 Gulistan Colony, Lucknow 226001 India M +91 – 9839022810
नीचे के वीडियो और फोटो में तीन विधायक हैं जो एयरपोर्ट पर इंडिगो मैनेजमेंट के खिलाफ विरोध दर्ज करवा रहे हैं…

Video Link– https://www.facebook.com/share/p/1DXePJgaYr/?mibextid=wwXIfr


