Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मोनाली पांडेय ने ज़ी मीडिया छोड़कर जागरण समूह ज्वाइन किया!

मीडिया जगत से जुड़ी अहम खबर में पत्रकार मोनाली पांडेय ने ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (ZMCL) से इस्तीफा देकर जागरण समूह की डिजिटल इकाई जागरण न्यू मीडिया को जॉइन कर लिया है। वह यहां प्रोड्यूसर की भूमिका में काम करेंगी।

मोनाली पांडेय ने ज़ी मीडिया के साथ अपनी यात्रा को “तीव्र, परिवर्तनकारी और सीख से भरपूर” बताते हुए कहा कि यह सफर उनके लिए चुनौतियों और अनुभवों से भरा रहा, जिसने उन्हें पेशेवर रूप से और मजबूत बनाया। उन्होंने इसे अंत नहीं, बल्कि अपने विकास और भविष्य की दिशा को लेकर लिया गया एक सोच-समझा फैसला बताया।

पत्रकारिता में चार साल से अधिक का अनुभव रखने वाली मोनाली पांडेय ने अपने करियर के दौरान Zee News, अमर उजाला और ANI (एशियन न्यूज इंटरनेशनल) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। खबरों के प्रोडक्शन, कंटेंट हैंडलिंग और डिजिटल मीडिया में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

जागरण न्यू मीडिया में उनकी एंट्री को डिजिटल टीम के लिए एक अहम मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। मीडिया इंडस्ट्री में उनके अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि वह नए प्लेटफॉर्म पर प्रभावी और सशक्त भूमिका निभाएंगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन