Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

खेल पत्रकार उमेश कुमार ने दैनिक जागरण छोड़ा, टाइम्स नाउ नवभारत पहुंचे!

दैनिक जागरण में करीब साढ़े तीन साल तक काम करने के बाद पत्रकार उमेश कुमार ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। अब उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत से अपनी नई पारी की शुरुआत की है। टाइम्स नेटवर्क में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर अपनी नई जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

दैनिक जागरण में उमेश कुमार स्पोर्ट्स डेस्क पर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। जुलाई 2022 में वह दैनिक जागरण (डिजिटल) से जुड़े थे और नोएडा शिफ्ट हुए। नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा बनाया गया, जिसके बाद उनके स्पोर्ट्स पत्रकारिता का रोमांचक सफर का आगाज हुआ।

दैनिक जागरण में रहते हुए उमेश कुमार ने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, पेरिस ओलंपिक, चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल और डब्ल्यूपीएल जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय टूर्नामेंट कवर किए। इस दौरान उन्होंने मैदान पर जाकर रिपोर्टिंग भी की और खिलाड़ियों, एथलीटों के साथ-साथ पूर्व बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद का इंटरव्यू भी किया। इसके अलावा और भी कई बड़ी खेल हस्तियों के भी इंटरव्यू किए।

उमेश कुमार ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में अमर उजाला प्रिंट से की थी। इसके बाद 2019 में वह ईटीवी भारत (हैदराबाद) से जुड़े, जहां ढाई साल तक यूपी डेस्क पर काम किया और कई स्पेशल स्टोरी की वीडियो पैकेजिंग भी की। साल 2022 में वह दैनिक भास्कर डिजिटल टीम का हिस्सा बने और लखनऊ से यूपी की खबरें कवर कीं।

मूल रूप से प्रयागराज (इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश) निवासी उमेश कुमार ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें अमर उजाला में ट्रेनिंग के तौर पर काम करने का अवसर मिला था। पत्रकारिता के साथ-साथ उमेश कुमार लेखन में भी सक्रिय हैं। वह एक किताब लिख चुके हैं, जिसे द राइटर हाउस द्वारा प्रकाशित किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन