Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार बिनॉय प्रभाकर, राजीव शर्मा और राकेश कुमार सिंह के बारे में सूचनाएं!

वरिष्ठ पत्रकार बिनॉय प्रभाकर ने प्रतिष्ठित अखबार ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के साथ अपनी पारी को विराम देने का फैसला किया है। उन्होंने अपने इस निर्णय की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन के जरिए साझा की है।

उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ यह उनकी दूसरी पारी थी, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।


दूसरी सूचना ‘जनतंत्र टीवी’ (Jantantra TV) ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा को आउटपुट हेड के पद पर नियुक्त किया है। इस नई भूमिका में राजीव शर्मा चैनल के आउटपुट से जुड़े सभी कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे।

राजीव शर्मा को मीडिया इंडस्ट्री में ढाई दशक से अधिक का अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने न्यूज आउटपुट, एडिटोरियल प्लानिंग और टीम लीडरशिप से जुड़े कई अहम दायित्व निभाए हैं। जनतंत्र टीवी में उनकी नियुक्ति को चैनल के कंटेंट और प्रस्तुति को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


वहीं, आईटीवी नेटवर्क (ITV Network) ने वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह पर भरोसा जताते हुए नए साल में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नेटवर्क ने राकेश कुमार सिंह को अपने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ में मैनेजिंग एडिटर के पद पर पदोन्नत किया है।

राकेश कुमार सिंह इससे पहले आईटीवी नेटवर्क में इनपुट डिपार्टमेंट के मैनेजिंग एडिटर (इनपुट) के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। करीब दो साल पहले प्रबंधन ने उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। इस दौरान वह आईटीवी नेटवर्क से जुड़े सभी प्लेटफॉर्म—इंडिया न्यूज, न्यूजएक्स, नेटवर्क के रीजनल चैनल, वेबसाइट और अखबार—के लिए कंटेंट प्लानिंग और इनपुट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

राकेश कुमार सिंह का आईटीवी नेटवर्क के साथ जुड़ाव एक दशक से भी अधिक पुराना है। वह आईटीवी ग्रुप की कोर टीम का अहम हिस्सा माने जाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन