Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ईश्वर सिंह भाटी को मिली NDTV राजस्थान की कमान!

एनडीटीवी समूह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर सिंह भाटी को NDTV राजस्थान चैनल का एडिटर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें NDTV राजस्थान के डिजिटल प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में चैनल और डिजिटल दोनों ही मोर्चों पर कंटेंट को नई दिशा मिलेगी।

ईश्वर सिंह भाटी इससे पहले जी राजस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मीडिया जगत में उनका लंबा और विविध अनुभव रहा है। इससे पूर्व वे आज तक, नेटवर्क18, R भारत और टाइम्स नाऊ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया समूहों के साथ काम कर चुके हैं।

राजस्थान की पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की गहरी समझ रखने वाले ईश्वर सिंह भाटी की यह नियुक्ति NDTV के क्षेत्रीय विस्तार और कंटेंट रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है। उनके नेतृत्व में NDTV राजस्थान के समाचार और डिजिटल प्रस्तुतिकरण को और मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन