Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

युवा और जोश से भरे हुए फोटो जर्नलिस्ट DK के यूँ चले जाने की उम्मीद न थी!

गोपाल शर्मा-

विश्वास करना कठिन है कि ‘डी.के.’ नहीं रहे! वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट, महानगर टाइम्स के पुराने साथी, जिंदादिल और विनम्र मित्र श्री दिनेश कुमार सैनी के निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है।

उनके फोटोग्राफ्स समय के सजीव दस्तावेज थे। इसी मकर संक्रांति पर जयपुर की आतिशबाजी की छवियों को उन्होंने जिस तरह अपने कैमरे में कैद किया, उसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त हुई।

सदैव मुस्कुराते हुए मिलने वाले और अपने काम में तल्लीन डी.के. से अब मुलाकात नहीं हो सकेगी, यह सोचना ही दुखदायी है। प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देंगे। शोकाकुल परिवारजनों और मित्रों के प्रति मेरी विनम्र संवेदनाएं हैं। ॐ शांति !!


विनोद पाठक-

फोटो जर्नलिस्ट दिनेश कुमार सैनी, जिसे सभी प्यार से DK कहते थे। DK से मेरी पहली मुलाकात महानगर टाइम्स के कार्यालय में हुई थी। युवा, जोश से भरा हुआ। अपने काम के प्रति बेहद लगनशील।

DK से फिर अक्सर किसी न किसी इवेंट में मिलना-जुलना होता रहा। एक अलग एनर्जी DK में नजर आती थी। नियमित नौकरी छोड़कर DK पिछले कुछ वर्षों से फ्रीलांस करने लगा था। अक्सर बड़े इवेंट्स में काम करता मिल जाता था।

दिनेश कुमार सैनी उर्फ DK

फोटोग्राफर वाली हॉफ जैकेट से अलग दिखता था। वनमैन आर्मी था। स्टिल भी, वीडियो भी, एकसाथ हैंडल करता था। कई मर्तबा उससे काम कैसा चल रहा है? कौन से इक्विपमेंट नए लिए हैं? इस पर चर्चा हो जाती।

तीन-चार दिन पहले DK टकरा गया था। मैंने पूछा, सब सही है। बोला, भाईसाहब सब बढ़िया चल रहा है। DK पर परिवार की बड़ी जिम्मेदारियां थीं। वह उन्हें बखूबी निभा रहा था।

DK तुम यूं चले जाओगे, इसकी शायद जयपुर के किसी भी साथी को उम्मीद नहीं थी। सुबह जब DK की खबर मिली तो एक बार को विश्वास नहीं हुआ। इस तरह भी कोई जाता है क्या?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन