Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ज़ी मीडिया से जुड़े रौशन राजपूत, टेकराम ठाकुर ने इंडिया टीवी छोड़ा!

वरिष्ठ पत्रकार रौशन राजपूत ने लगभग तीन साल के अंतराल के बाद ज़ी दिल्ली NCR हरियाणा चैनल ज्वाइन कर लिया है। मीडिया जगत में उन्हें लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वे विभिन्न समाचार चैनलों में काम कर चुके हैं।

रौशन राजपूत मूल रूप से बिहार के बक्सर ज़िले से हैं। वे मुख्य रूप से इनपुट डेस्क पर कार्य करते हैं और खबरों की योजना व न्यूज़ प्लानिंग में उन्हें अच्छा अनुभव हासिल है। उनके काम का बड़ा हिस्सा हरियाणा की राजनीति से जुड़ा रहा है।

उन्होंने IMS, नोएडा से मीडिया की पढ़ाई की है। मीडिया इंडस्ट्री में वे एक मिलनसार और टीम-ओरिएंटेड पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं।


टेकराम ठाकुर, जो कई वर्षों से इंडिया टीवी के साथ जुड़े हुए थे, ने चैनल से अलग होने का निर्णय लिया है। टेकराम ठाकुर का कहना है कि यह फैसला उन्होंने चैनल की नीतियों के चलते लिया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले इंडिया टीवी के मध्य प्रदेश हेड पुष्पेंद्र चैनल छोड़ चुके थे और उनके जाने के बाद भी कई रिपोर्टर चैनल से अलग हो चुके हैं। टेकराम ठाकुर के अनुसार, इन इस्तीफ़ों की मुख्य वजह चैनल की आंतरिक नीतियां रही हैं।

टेकराम ठाकुर लंबे समय से मीडिया में सक्रिय रहे हैं और रिपोर्टिंग के क्षेत्र में उनका अच्छा अनुभव रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन