Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ 1 इंडिया के पत्रकार पीयूष तिवारी ने दिया इस्तीफ़ा

न्यूज़ 1 इंडिया चैनल के वरिष्ठ पत्रकार पीयूष तिवारी ने अचानक अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। चैनल से उनके इस्तीफ़े की खबर के बाद मीडिया जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि पीयूष तिवारी जल्द ही किसी नई और अहम भूमिका में नज़र आ सकते हैं।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले पीयूष तिवारी पिछले करीब पाँच वर्षों से दिल्ली में न्यूज़ 1 इंडिया के साथ कार्यरत थे। इस दौरान वे बीजेपी नेशनल, केंद्रीय मंत्रालयों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड बीट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

अपने कार्यकाल के दौरान पीयूष तिवारी ने कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रमुख हस्तियों के साक्षात्कार किए और कई अहम राजनीतिक व प्रशासनिक स्टोरीज़ कीं। इससे पहले वे सुदर्शन न्यूज़ में भी काम कर चुके हैं।

पीयूष तिवारी सोशल मीडिया पर भी खासे प्रभावशाली माने जाते हैं। फेसबुक पर उनके करीब 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 4.40 लाख+ और यूट्यूब पर 5 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं। इसके अलावा अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी अच्छी-खासी मौजूदगी है।

फिलहाल उनके अगले कदम को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया इंडस्ट्री में यह चर्चा तेज है कि वे बहुत जल्द एक नई भूमिका में नज़र आ सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन