Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े प्रमोद सरावले, जान्हवी पवार को INS में नई भूमिका

मीडिया इंडस्ट्री में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों की खबर सामने आई है। पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन से जुड़े दो नामों ने नई भूमिकाओं के साथ अपने करियर का अगला चरण शुरू किया है।


युवा पत्रकार, प्रमोद सरावले ने प्रतिष्ठित समाचार समूह द इंडियन एक्सप्रेस में सीनियर सब एडिटर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है।

मूल रूप से पुणे के रहने वाले प्रमोद सरावले इससे पहले लोकमत और सकाल मीडिया ग्रुप में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।


वहीं, जान्हवी पवार को द इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी (INS) में सकाल मीडिया ग्रुप का प्रतिनिधि सदस्य नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक्डइन पर ये जानकारी साझा करते हुए जान्हवी लिखती हैं- यह जिम्मेदारी उनके लिए खास मायने रखती है, क्योंकि उनके दादा प्रताप पवार पहले INS के चेयरमैन रह चुके हैं।

जान्हवी पवार ने इस अवसर पर INS के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह मीडिया उद्योग के वरिष्ठों के साथ मिलकर सहयोग को मजबूत करने और भारतीय मीडिया के विकास व परिवर्तन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन