Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संदीप सिंह ने छोड़ा News18 इंडिया, ‘न्यूज़ की पाठशाला’ में मिला रोल!

मीडिया जगत से एक अहम बदलाव की खबर सामने आई है। वरिष्ठ टीवी पत्रकार संदीप सिंह ने News18 India से इस्तीफा दे दिया है। अब वे टाइम्स ग्रुप के हिंदी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत के साथ नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। यहां उन्हें न्यूज़ एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

News18 इंडिया में संदीप सिंह एंकर अमन चोपड़ा के लोकप्रिय शो ‘देश नहीं झुकने देंगे’ की टीम के प्रमुख सदस्य रहे। इस शो में उन्होंने कंटेंट डेवलपमेंट, रिसर्च और प्रोग्राम प्रेजेंटेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अब टाइम्स नाउ नवभारत में वे एंकर सुशांत सिन्हा के चर्चित एक्सप्लेनर शो ‘न्यूज़ की पाठशाला’ के लिए स्क्रिप्ट लेखन और कंटेंट निर्माण की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह शो जटिल खबरों को सरल और तथ्यों पर आधारित अंदाज में समझाने के लिए जाना जाता है।

संदीप सिंह को टीवी पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे रिसर्च आधारित कंटेंट, सशक्त स्क्रिप्ट राइटिंग और जटिल मुद्दों को सहज भाषा में प्रस्तुत करने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। न्यूज़रूम के तेज़ और प्रतिस्पर्धी माहौल में उन्होंने प्राइम टाइम शो प्रोडक्शन, स्पेशल स्टोरीज़ और हाई-इम्पैक्ट कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है।

अपने करियर में संदीप सिंह नेटवर्क 18 ग्रुप के अलावा इंडिया न्यूज, न्यूज नेशन, ज़ी मीडिया, ईटीवी, महुआ न्यूज, जनता टीवी और आज़ाद न्यूज जैसे चैनलों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 10 से अधिक स्टिंग ऑपरेशन, कई विशेष शो और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। शोध आधारित दृष्टिकोण और कंटेंट की गहराई ने उन्हें इंडस्ट्री में मजबूत साख दिलाई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन