Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ओरल कैंसर से जूझ रहे जनसत्ता के पूर्व पत्रकार अश्‍वनी रंजन को मदद की जरूरत!

सुनील यादव-

लखनऊ में जनसत्‍ता सहित कई अखबारों में कार्य कर चुके वरिष्‍ठ पत्रकार अश्‍वनी कुमार रंजन को आपकी मदद की सख्‍त जरूरत है। वह पिछले कुछ माह से ओरल कैंसर से जूझ रहे हैं। उनका इलाज लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्‍टीट्यूट से चल रहा है। लेकिन अब इलाज में आर्थिक तंगी बहुत बड़ी बाधा बन रही है। जीवन के इस कठिन समय में परिवार भी साथ नहीं है। आयुष्‍मान कार्ड की सहायता से कुछ इलाज में मदद मिली लेकिन वह भी नाकाफी है।

अश्‍वनी ने बताया कि दो बार सीएम फंड से सहायता के लिए आवेदन गया लेकिन वह दोनों बार रिजेक्‍ट हो गया। डॉक्‍टर ने आगे इलाज के लिए तत्‍काल 2 लाख रुपये अरेंज करने को कहा है। इसके बिना उनका इलाज सम्‍भव नहीं हो पा रहा है।

आपके हजार पांच सौ भी उनके दर्द में कुछ राहत दिलाने का कार्य कर सकते हैं। इसलिए जो भी आपसे सम्‍भव हो सके उनकी मदद करिए। उनका मो. नम्‍बर 9453837679 है। इसी से उनका UPI कनेक्‍टेड है। साथ में उनका क्‍यूआर कोड और बैंक पास बुक डिटेल भी है।

PNB Bank Account 3926000400089702, IFSC: PUNB0392600

ओरल कैंसर के कारण वह ज्‍यादा बात करने की स्थिति में नहीं है लेकिन व्‍हाट्सअप पर जवाब दे पा रहे हैं। इसलिए सीधे कॉल करने से बचें। ईश्‍वर किसी को भी ऐसे दिन ना दिखाए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. देव श्रीमाली

    March 3, 2026 at 9:27 pm

    आपका प्रयास स्तुत्य है… मैं भी छोटी सी मदद जरूर करूँगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन