Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इज़राइल युद्ध में फंसे पत्रकार बृजमोहन सिंह ने भारत लौटकर भड़ास एडिटर को सुनाई दास्तान, न्यूज़ चैनल के संपादकों से की अपील, देखें पूरा इंटरव्यू

ईराक-अमेरिका इज़राइल में चल रहे बवंडर के बीच 12 देश हमलों की जद में हैं। इस बीच अच्छी खबर ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल यात्रा कवर करने गए साधना टीवी के हेड बृजमोहन सिंह रघुवंशी जी सकुशल भारत लौट आए हैं।

बृजमोहन सिंह कल सुबह लगभग 5 बजे के आस-पास दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुए। इस दौरान उन्होंने भड़ास4मीडिया के संस्थापक संपादक यशवंत सिंह से वॉर के हालात साझा किए।

उन्होंने बताया कि वह इज़राइल में सबसे ज्यादा परेशान खाने पीने की चीजों को लेकर हुए। भोजन के नाम पर मैदा, बीफ, चिकन, मटन और ज्यादातर वस्तुएं नॉनवेज ही थीं। वह ठहरे शुद्ध सनातनी। पूरा-पूरा दिन सिर्फ और सिर्फ खजूर खाकर बिताया। वह भारतीय दाल चावल खूब मिस कर रहे थे।

वहां कई पत्रकार और भी हैं जो भारत से गए हुए हैं। वह लोग भी होली में आना चाहते था, लेकिन उनके चैनलों ने उन्हें वहां रुककर युद्ध कवर करने की बात कही है। उनमें से एक पत्रकार की शादी को अभी आठ महीने ही हुए हैं। उन्होंने नाम न लेते हुए सभी पत्रकारों के संस्थानों से अपील की है कि उन्हें जल्द से जल्द भारत बुला लें।

जेब में हनुमान चालिसा रखे बृजमोहन जी क्या कुछ कह रहे हैं…सुनिए

पार्ट 1-

https://x.com/yashbhadas/status/2029575674000982054?s=46

पार्ट 2-

https://x.com/yashbhadas/status/2029835578326536577?s=46

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन