Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

एक ही तस्वीर पर क्रैडल न्यूज़ और ANI का अलग दावा, दोनों में झूठा कौन?

ईरान-इज़रायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और सैन्य कार्रवाइयों की खबरों के बीच अंतरराष्ट्रीय और भारतीय मीडिया की विश्वसनीयता को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। अलग-अलग मीडिया संस्थानों और एजेंसियों की रिपोर्टों में कई बार एक ही घटना को लेकर बिल्कुल अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं—कहीं ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकाने पर हमले की खबर है तो कहीं अमेरिका द्वारा ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने का दावा।

ऐसे विरोधाभासी दावों के बीच सोशल मीडिया पर यह बहस तेज हो गई है कि युद्ध जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आने वाली खबरों में कितना सच है और कितना प्रोपेगेंडा। कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि फैक्ट-चेक करने पर बड़ी संख्या में खबरें अधूरी, भ्रामक या प्लांटेड साबित हो रही हैं, जिससे भारतीय मीडिया की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


प्रेम सिंह सियाग-

क्रैडल न्यूज़ बता रहा है कि ईरान ने बशरा (इराक) में अमेरिकी कंपनी का वेयर हाउस ईरान ने ध्वस्त कर दिया।

ANI बता रहा है ईरान के केशम में पानी विलवणीकरण प्लांट को अमेरिका ने उड़ा दिया।

भारतीय न्यूज़ एजेंसी/टीवी/अखबार में कोई खबर आती है तो उसका विभिन्न स्रोतों से फैक्ट-चेक करने पर 90% खबरें झूठी/प्लांटेड/प्रोपेगेंडा वाली होती है।

ईरान बनाम इजरायल-अमेरिका युद्ध मे ट्रम्प से ज्यादा नंगा भारतीय मीडिया हुआ है। झूठों-जाहिलों की गैंग को हम मीडिया कहते है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन