Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार सरिता तिवारी और सिद्धार्थ झा के बारे में सूचनाएं!

पत्रकार सरिता तिवारी ने अपने करियर का नया अध्याय शुरू करते हुए दैनिक भास्कर समूह जॉइन कर लिया है। उन्होंने लखनऊ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट के पद पर अपनी नई पारी शुरू की है।

सरिता तिवारी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर साझा की। उन्होंने लिखा— “नया सफर… Joined Dainik Bhaskar Group as Principal Correspondent in Lucknow (UP).”


वरिष्ठ पत्रकार एवं जनसंपर्क अधिकारी सिद्धार्थ झा आयुष मंत्रालय के अंतर्गत गुजरात के जाम नगर स्थित ITRA के साथ जुड़ गए हैं। गौरतलब है ये संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सेटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

सिद्धार्थ बतौर प्रोडक्शन हेड-कमीशंड प्रोग्राम अपनी नई पारी की शुरुवात कर रहे हैं। उससे पहले वो आयुष मंत्रालय के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान दिल्ली (आयुर्वेदिक एम्स) के साथ लगभग साढ़े तीन साल जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

सिद्धार्थ झा का लगभग बाईस साल का अनुभव विभिन्न ख्याति प्राप्त संस्थानों आकाशवाणी, दूरदर्शन न्यूज़, लोकसभा टीवी और संसद टीवी जैसे संस्थानों में लंबा अनुभव रहा है। साल 2005 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्विद्यालय से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज़म में मास्टर करने के पश्चात वो निरंतर पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और बतौर कॉलमनिस्ट भी अनेक समाचार पत्रों और डिजिटल के लिए सक्रिय रहे हैं। उम्मीद की जानी चाहिए पत्रकारिता और आयुष से जुड़े अनुभव एवं ज्ञान से आयुष नेक्स्ट को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन