Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरण प्रकाशन को आयकर विभाग ने भेजा 1.19 करोड़ रुपये का नोटिस!

दैनिक जागरण जैसे बड़े अखबार का संचालन करने वाली फर्म Jagran Prakashan Limited को आयकर विभाग की ओर से करीब 1.19 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। कंपनी के मुताबिक, यह नोटिस वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जारी किया गया है।

कंपनी ने बताया कि 24 मार्च 2026 को जारी यह नोटिस 25 मार्च को उनके संज्ञान में आया। इसके साथ ही आयकर विभाग ने पेनल्टी से जुड़ा एक अलग नोटिस भी भेजा है, जो इनकम टैक्स एक्ट की धाराओं 270A और 274 के तहत जारी किया गया है।

जागरण प्रकाशन के अनुसार, यह डिमांड आयकर विभाग द्वारा किए गए असेसमेंट के आधार पर तय की गई है, जो आयकर अधिनियम की धारा 143(3) और 144B के तहत पास किया गया है।

हालांकि, कंपनी ने साफ कहा है कि इस नोटिस का उसके कारोबार या वित्तीय स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। कंपनी इस आदेश को चुनौती देने की तैयारी में है और जल्द ही नेशनल फेसलेस अपील सेंटर (NFAC) में अपील दायर करेगी।

फिलहाल मामला अपील की प्रक्रिया में जाएगा और कंपनी ने पेनल्टी नोटिस का जवाब देने की भी बात कही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन