Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

Invest UP का वो अफसर जो लगातार सरकार की किरकिरी करा रहा है! देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के इन्वेस्ट यूपी में गजब का खेल चल रहा है। हाल ही में 25हजार करोड़ रुपये के एआई एमओयू को लेकर हुई किरकिरी के बाद अब कुछ अफसरों द्वारा सरकार की साख पर बट्टा लगाने का काम किया है। एक पुराने मामले में संदिग्ध चल रहे अफसर को इन्वेस्ट यूपी में इनवेस्टर्स खोजकर लाने की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि अधिकारी महोदय की एक मामले में गिरफ्तारी तक वेटिंग में है। कौन है वो अधिकारी नीचे वीडियो में देखिए…


अजीत भारती-

लगता है योगी आदित्यनाथ की सुपारी उनके अधिकारियों ने ही ले रखी है। चुनावी वर्ष में आखिर puch AI की बकलोली कैसे हो रही है? योगी ने जिस व्यक्ति को (नाम नहीं लूँगा गूगल कर लेना) कुम्भ में दायित्व दिया था, और निवेश का भी, 17 वर्षों के अनुभव वाले उस अधिकारी ने ₹25,000 crore MoU ऐसी कंपनी के साथ कैसे किया जिसका टर्नओवर ही लाखों में है?

मजेदार बात यह है कि यह IAS अधिकारी पूर्व में CA था! यानी सीएम कार्यालय को जानबूझकर आँकड़े नहीं दिए गए ताकि ऐसी थू-थू हो! इतने विकास, कानून व्यवस्था के बाद भी यूपी में अधिकारी लोग योगी की छवि एक लठैत, बुल्डोजर बाबा से अधिक नहीं होने देना चाहते हैं।

ऐसे हर व्यक्ति पर कार्रवाई होनी चाहिए जो सोच-समझकर ऐसे कार्य कर रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि ये विपक्ष के अजेंडे पर चल रहे हैं?


बड़ी खबर- 25000 करोड़ के AI वाले MOU की फजीहत कम थी, जो भ्रष्टाचार की FIR में नामजद को Invest UP में बिठा दिया? जिस पर लटकी है गिरफ्तारी की तलवार, क्या वो करेगा Investment की पैदावार?

-अभिषेक उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन