Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

गोवा से लखनऊ भेजे गए युवा पत्रकार अश्विन मिश्रा, इस चैनल ने सौंपी यूपी की कमान

गोवा के पहले हिंदी सैटेलाइट नेशनल न्यूज चैनल ‘राष्ट्र टीवी’ (Rashtra TV) में स्पोर्ट्स एंकर और डिजिटल इंचार्ज की भूमिका निभा रहे युवा पत्रकार अश्विन मिश्रा अब एक नई और बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। संस्थान ने उन्हें एक नई जिम्मेदारी देते हुए उत्तर प्रदेश लखनऊ से राष्ट्र टीवी की जिम्मेदारी सौपी गई है। अब वह लखनऊ से पूरे प्रदेश की राजनीति, खेल, क्राइम और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की कमान संभालेंगे।

‘स्पोर्ट्स पावरप्ले’ से बनाई पहचान:
अश्विन मिश्रा ने 1 अगस्त 2025 को ‘राष्ट्र टीवी’ जॉइन किया था। गोवा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने रोजाना शाम 6 बजे प्रसारित होने वाले लोकप्रिय शो ‘स्पोर्ट्स पावरप्ले’ (Sports Powerplay) को होस्ट किया, जिसने खेल प्रेमियों के बीच चैनल की एक खास पहचान बनाई।

प्रमुख इंटरव्यू और उपलब्धियां:
अश्विन की सबसे चर्चित उपलब्धियों में क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर का पहला टीवी इंटरव्यू लेना शामिल रहा। इसके अलावा उन्होंने सुरेश रैना, शेन वॉटसन, रॉबिन उथप्पा, कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गजों का साक्षात्कार किया। सियासी गलियारों में उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत का चार बार इंटरव्यू लिया और मनोरंजन जगत के सितारों जैसे मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ से भी विशेष बातचीत की।

उन्होंने 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025, 2025 FIDE वर्ल्ड कप, आईसीसी महिला विश्व कप 2025 और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जैसे बड़े आयोजनों की शानदार ग्राउंड कवरेज की।

अनुभव और करियर का सफर:
‘राष्ट्र टीवी’ से पहले अश्विन आईटीवी नेटवर्क इंडिया न्यूज में बतौर स्पोर्ट्स रिपोर्टर कार्यरत थे। वहां उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024, टी20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2025, डब्ल्यूपीएल 2025, नेशनल गेम्स 2025, खो-खो वर्ल्ड कप और प्रो-कबड्डी लीग जैसे मेगा इवेंट्स को कवर किया।

इससे पहले वह ‘इंडिया अहेड न्यूज’ का हिस्सा रहे, जहाँ लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों— अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ से ग्राउंड रिपोर्टिंग की थी। अश्विन ‘दैनिक भास्कर’ की यूपी टीम में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले अश्विन ने पत्रकारिता की बारीकियां माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से सीखी हैं। खास बात यह है कि पत्रकारिता की पढ़ाई के साथ-साथ अश्विन ने LLB (कानून) की डिग्री भी हासिल की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन