Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मोदी की मिमिक्री करने वाले भगतराम का फेसबुक खाता भी उनके शेर ने बंद करवा दिया!

सुनने में आ रहा है कि भगतराम का फेसबुक खाता भी उनके शेर ने बंद करवा दिया है। यह तब है जब भगतराम भाई ने सोशल मीडिया पर मोदीजी की भक्ति में कोई कसर नहीं छोड़ रखी थी। बात कहीं की भी हो कोई भी हो भगतराम अपने शेर के कसीदे पढ़ने में कमी नहीं रखता था। बल्कि दूसरे जो मोदीजी की बुराई करते थे उनसे भगतराम नाराज नजर आता था। इसके बाद भी उनका अकाउंट उड़वा दिया…बहुत गलत हो रहा है जो कुछ हो रहा है…


खैर आप नीचे पढ़िए भगतराम ने थैंक्यू बोलकर अपने शेर को क्या संदेश दिया है-

आप सभी मित्रों को सूचित किया जाता है कि किसी नॉन-बायोलॉजिकल शक्ति की कृपा से अपना फेसबुक पेज रुपया-गति को प्राप्त हो गया है अर्थात पाताल में पहुँच गया है अर्थात बंद कर दिया गया है। परंतु चिंता की कोई बात नहीं है मित्रो! हम YouTube और X पर ही अपने शेर का तारीफ़ करते रहेंगे, जैसे हमेशा करते रहे हैं।

थैंक यू मोदीजी…

तुम कितने भगतराम उड़ाओगे…हर घर से भगतराम निकलेगा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन