Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अविनाश कौल ने 12 साल बाद Network18 को अलविदा कहा

मीडिया जगत के वरिष्ठ प्रोफेशनल Avinash Kaul ने करीब 12 साल के लंबे कार्यकाल के बाद Network18 Media & Investments Limited को अलविदा कह दिया है। अविनाश कौल बतौर सीईओ (ब्रॉडकास्ट एंड पब्लिशिंग) जिम्मेदारी निभा रहे थे।

अपने आखिरी दिन उन्होंने एक भावुक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बड़े अधिकारियों को नहीं, बल्कि उन “अनदेखे चेहरों” को दिया, जो रोज़ उनके काम को आसान बनाते थे।

अविनाश कौल ने लिखा कि ऑफिस के सिक्योरिटी गार्ड से लेकर हाउसकीपिंग स्टाफ, ड्राइवर, ऑफिस बॉय और एडमिन टीम तक—ये सभी लोग हर दिन “उनका पैराशूट पैक” करते थे, यानी उनके काम को सुरक्षित और सुचारु बनाते थे। उन्होंने कहा कि इन लोगों को कभी पहचान या सराहना नहीं मिलती, लेकिन असल में वही सिस्टम की रीढ़ हैं।

अपने कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शुरुआत की थी, तब वे सिर्फ 3 चैनलों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन विदाई के समय उनके पास 20 चैनल, पब्लिशिंग बिजनेस और कनेक्टेड टीवी प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी थी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय 4000 कर्मचारियों की टीम को दिया।

उन्होंने कंटेंट टीम को “700 मिलियन लोगों के भरोसे का संरक्षक” बताते हुए जिम्मेदारी निभाते रहने की अपील की। वहीं, रेवेन्यू और रेटिंग्स टीम से कहा कि उनका सख्त रवैया हमेशा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद से प्रेरित था, न कि किसी गलत मंशा से।

अपने अगले कदम को लेकर उन्होंने संकेत दिया कि वह कुछ नया बनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने लिखा कि “अगला पहाड़ बुला रहा है” और अब वे नई चुनौतियों के लिए तैयार हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन