Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमित शाह पर किताब लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हर्ष कुमार की वित्त मंत्री से मुलाकात का किस्सा पढ़िए!

हर्ष कुमार-

गुवाहटी से लौटते हुए फ्लाइट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट हुई। उन्हें अपने चैनलों के बारे में विस्तार से बताया और साथ ही अपनी नवीनतम किताब ‘Amit Shah: Performer To Reformer’ भेंट की।

वह गुवाहाटी में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करके लौट रही थीं। वे आगे की तरफ बिज़नेस क्लास में थी और मैं इकॉनमी में। पायलट ने एनाउंस किया कि फाइनेंस मिनिस्टर हमारे बीच हैं तो मैंने एयर होस्टेस के ज़रिये अपना कार्ड उनको भेजा।

एयर होस्टेस ने कहा कि अभी वे झपकी ले रही हैं जैसे ही उठती हैं तो मैं उनको दे दूंगी। दस पंद्रह मिनट बाद अपना काम निपटाकर एयर होस्टेस ने उनको अवगत कराया। उन्होंने तुरंत बुलाया और अपनी बगल में ख़ाली पड़ी सीट पर ही बैठने को कहा। बड़े इत्मीनान से बात की।

तीन चार मिनट में सब बातें हो गईं। उन्होंने मेरे कार्ड पर अंकित मेरे चैनल्स के बारे में पूछा और फिर किताब लेकर फोटो भी खिंचवाई। ये फोटो उसी एयर होस्टेस ने खींची।

निर्मला जी जितनी सादा नजर आती हैं उतनी ही व्यवहार में भी हैं। सारे रास्ते अपने मोबाइल पर संगीत सुनती रही। और आंख मूंद कर बैठी रहीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ek Pathak

    April 2, 2026 at 8:34 pm

    फोटो निर्मला जी ने खिंचवाई या पत्रकार महोदय ने खिंचवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन