Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के तीन विदेशी पासपोर्ट के खुलासे पर रिपब्लिक टीवी से निष्पक्ष रिपोर्टिंग की मांग!

सचिन गुप्ता-

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा आरोप – “हेमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट हैं। तीनों पासपोर्ट अलग–अलग देशों UAE, इजिप्ट, Antigua and Barbuda के हैं”

“जिस CM की राजनीति मुस्लिमों पर चलती हो, उसकी पत्नी 2 मुस्लिम देशों के पासपोर्ट रखती है”

“क्या गृहमंत्री अमित शाह को ये जानकारी थी कि उनके दत्तक पुत्र हेमंता बिस्वा सरमा की बहू 3 पासपोर्ट रखती है”

पवन खेड़ा ने तीनों पासपोर्ट की कॉपी दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान स्क्रीन पर दिखाई है।


सीनियर एडवोकेट और आप के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने Republic TV से निष्पक्षता साबित करने की मांग की है-

भारती ने अपनी पोस्ट में लिखा है: “ये बहुत बड़ा आरोप है… Republic TV इस पर इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म करे और देश को बताए कि वह निष्पक्ष है।”


सुप्रिया श्रीनेत-

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन पासपोर्ट हैं।

UAE का पासपोर्ट

  • जारी हुआ: 14 मार्च 2022
  • खत्म होगा: 13 मार्च 2027

एंटीगुआ-बारबुडा का पासपोर्ट

  • जारी हुआ: 26 अगस्त 2021
  • खत्म होगा: 25 अगस्त 2031

अरब रिपब्लिक ऑफ इजिप्ट का पासपोर्ट

  • जारी हुआ: 13 फरवरी 2022
  • खत्म होगा: 12 फरवरी 2029

हिमंता बिस्वा सरमा की पूरी राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, लेकिन उनकी पत्नी दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट रखती हैं, कैसे?

भारत के कानून के हिसाब से आप दोहरी नागरिकता नहीं रख सकते, तो क्या रिंकी भुइयां सरमा भारत का पासपोर्ट भी रखती हैं?

क्या हिमंता बिस्वा सरमा, अमित शाह के दत्तक पुत्र हैं? और क्या देश के गृहमंत्री को ये जानकारी थी कि उनके दत्तक पुत्र की पत्नी 3 पासपोर्ट रखती हैं? गृहमंत्री अमित शाह जवाब दें- क्या वो SIT बिठाकर इस मामले की जांच कराएंगे?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन