Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आजतक छोड़ेंगी एंकर अर्पिता आर्या, इस न्यूज़ चैनल से जुड़ने की चर्चा

पत्रकार-एंकर Arpita Arya (अर्पिता आर्या) को लेकर खबर है कि वह जल्द ही आजतक छोड़ने वाली हैं। चर्चा है कि वह India Today Group के हिंदी न्यूज चैनल Aaj Tak से इस्तीफा दे चुकी हैं और फिलहाल नोटिस पीरियड पर हैं।

सूत्रों के अनुसार, अर्पिता आर्या जल्द ही Network18 ग्रुप में दोबारा शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि वह वहां शाम 5 बजे का शो होस्ट कर सकती हैं, हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अर्पिता आर्या इससे पहले करीब 6 साल तक News18 India में काम कर चुकी हैं। वहां उन्होंने “मुद्दा गरम है”, “खबर पक्की है”, “सौ बात की एक बात” और “हम तो पूछेंगे” जैसे कई प्रमुख कार्यक्रम होस्ट किए थे।

मीडिया इंडस्ट्री में अर्पिता को एक दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कानपुर के KTV से की थी और इसके बाद APN और News Express जैसे चैनलों में भी काम किया।

अर्पिता अगस्त 2021 से Aaj Tak के साथ जुड़ी हुई थीं और एंकर के तौर पर काम कर रही थीं। अब उनके संभावित मूव को मीडिया इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन