Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘आज की खबर’ पर पत्रकार नीरज मिश्रा ला रहे हैं नया क्राइम शो ‘गुनाह’, देखें वीडियो

लखनऊ: अपराध से जुड़ी खौफनाक और सच्ची कहानियों को बेनकाब करने के लिए, हाल ही में लॉन्च हुए नेशनल सैटेलाइट न्यूज़ चैनल “आज की खबर” पर एक दमदार क्राइम शो दस्तक देने वाला है। पत्रकारिता जगत में अपनी बेबाक पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार नीरज मिश्रा इस क्राइम शो को होस्ट करेंगे, जिसका नाम है- ‘गुनाह’। चैनल प्रबंधन ने उन्हें ‘सीनियर स्पेशल करस्पोंडेंट’ के पद की अहम जिम्मेदारी दी है।

सस्पेंस, थ्रिल और सच्ची घटनाओं पर आधारित होगा ‘गुनाह’
‘गुनाह’ कोई आम न्यूज़ बुलेटिन नहीं है, बल्कि यह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला क्राइम-थ्रिलर शो होगा। इसमें देश के उन बड़े और पेचीदा आपराधिक मामलों की फाइलें खोली जाएंगी, जिन्होंने समाज को झकझोर कर रख दिया। यह शो दर्शकों को एक सस्पेंसफुल सफर पर ले जाएगा, जहाँ हर कदम पर एक नया राज़ खुलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ अपराध दिखाना नहीं, बल्कि आम जनता को जागरूक और सतर्क करना भी है।

मूलरूप से प्रयागराज के रहने वाले नीरज मिश्रा को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। उन्होंने 2004 में ‘ईशान सांध्य दैनिक’ (नोएडा) से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की थी। इसके बाद 2007 में वह ‘डेन नेटवर्क’ (न्यूज़ 18) लखनऊ से जुड़े। 2009 से लेकर 2018 तक ‘ज़ी न्यूज़’ और फिर ‘न्यूज़1 इंडिया’, ‘जनतंत्र टीवी’ और ‘न्यूज़ इंडिया’ जैसे प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पिछले 20 सालों से अधिक समय से क्राइम रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पैठ है। उनका यही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव अब ‘गुनाह’ शो की कहानियों को और भी प्रामाणिक बनाएगा।

डिजिटल से सैटेलाइट तक ‘आज की खबर’ का शानदार सफर
गौरतलब है कि 16 साल पहले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. चंद्रसेन वर्मा ने ‘आज की खबर’ की शुरुआत एक यूट्यूब चैनल के रूप में की थी। सोशल मीडिया पर लाखों सब्सक्राइबर्स का भरोसा जीतने और अपनी अलग पहचान बनाने के बाद, अब यह चैनल अपनी दमदार खबरों और नए अंदाज के साथ एक पूर्ण सैटेलाइट नेशनल चैनल के रूप में दर्शकों के सामने आ चुका है।

तमाम बड़े प्लेटफॉर्म्स पर मची ‘आज की खबर’ की धूम
चैनल प्रबंधन ने दर्शकों की सहूलियत के लिए इसे देश के लगभग सभी बड़े डीटीएच और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध कराया है। यह चैनल एयरटेल डिजिटल टीवी के चैनल नंबर 338 पर उपलब्ध है। इसके साथ ही यह डीडी फ्री डिश (चैनल 132), टाटा प्ले (चैनल 2071), और जियो टीवी+ (चैनल 1436) पर भी प्रसारित हो रहा है। दर्शक इसे जीटीपीएल (248/282), डीपीएल (261), और डेब्जन (186) जैसे केबल नेटवर्क पर भी देख सकते हैं।

डिजिटल दर्शकों के लिए यह चैनल एक्सस्ट्रीम प्ले (Airtel App), अमेज़न फायर टीवी, एपिक ऑन (EPIC ON), ओटीटी प्ले (OTTplay), प्लेबॉक्स टीवी और एलएमएक्स टीवी (LMX App) पर भी स्ट्रीम हो रहा है। इसके अलावा डिस्‍ट्रो टीवी (665) और जिओ न्यूज़, जिओ टीवी व डेलीहंट जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी चैनल की धमक साफ देखी जा सकती है।

चैनल का हिस्सा बने नीरज मिश्रा ने प्रबंधन और डॉ. चंद्रसेन वर्मा का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी भी है, और ‘गुनाह’ के जरिए वह समाज के सामने अपराध का असली सच लेकर आएंगे।

Show का प्रोमो देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन