Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

टीवी पर भरोसा पड़ा भारी: विज्ञापन पर क्लिक किया, ₹5,100 गए… सामान आज तक नहीं!

आजतक चैनल पर दिखे हेडफोन ऐड ने खड़े किए गंभीर सवाल, कई और लोग भी बने शिकार

पंकज कुमार-

एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने टीवी मीडिया की विश्वसनीयता और विज्ञापन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देश के प्रमुख समाचार चैनलों में से एक Aaj Tak पर लगातार प्रसारित एक हेडफोन विज्ञापन के जरिए कथित तौर पर उपभोक्ताओं को ठगी का शिकार बनाया गया।

कैसे शुरू हुआ मामला?

पिछले कुछ महीनों से Aaj Tak पर एक विज्ञापन बार-बार प्रसारित हो रहा था। इस विज्ञापन में एक महंगे और प्रीमियम हेडफोन (Bose) को बेहद कम कीमत पर देने का दावा किया जा रहा था।

विज्ञापन की प्रस्तुति इतनी आकर्षक और विश्वसनीय थी कि यह किसी बड़े और भरोसेमंद ऑफर जैसा प्रतीत हो रहा था। बार-बार प्रसारण के कारण यह विश्वास और मजबूत होता गया कि ऑफर वास्तविक है।

आखिरकार, इस ऑफर से प्रभावित होकर मैंने विज्ञापन पर क्लिक किया और 6 जनवरी 2026 को ₹5,100 का भुगतान कर हेडफोन ऑर्डर कर दिया। उनके यहां से दो-तीन दिन में ऑर्डर मिलने का आश्वासन भरा मेल भी आया।

इसके बाद 12 जनवरी तक जब कोई ऑर्डर नहीं आया तो मैंने उनकी वेबसाइट homestore18india.in पर कंप्लेन किया। इसके तुरत बाद एक ईमेल आया जिसमें लिखा गया था कि वो लॉजिस्टिक डिपोर्टमेंट से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। मैंने फिर अगले दिन ईमेल पर संपर्क किया तो उन्होंने 15 जनवरी को रिप्लाई भेजा जिसमें तकनीकी खामियों की वजह से ऑर्डर नहीं भेजे जाने की बात कही गयी। ईमेल के मुताबिक कंपनी लॉजिस्टिक विभाग से बात कर समस्या के समाधान पर काम कर रही थी।

19 जनवरी को फिर संपर्क करने पर वही रिप्लाई आया कि तकनीकी परेशानी सुधारने की कोशिश की जा रही है। 23 जनवरी को ईमेल में मैसेज आया कि हमारा पैसा उनके पास सुरक्षित है, और सर्वर की खामियों की वजह से ऑर्डर नहीं आ पाया है।

26 जनवरी तक जब कोई मैसेज नहीं आया तो मैंने उनसे कंपनी का लाइसेंस व वेरिफिकेशन नंबर मांगा और यह भी कहा कि अगर 6 फरवरी तक मेरा ऑर्डर नहीं आयेगा तो मेरा रिफंड दे दिया जाए।

आश्वासन भरा ईमेल भी आ गया

5 फरवरी को जब मैंने ऑर्डर कैंसिल करने का रिक्वेस्ट भेजा तो उनका रिप्लाई आया कि कैंसिल करना संभव नहीं है, और ऑर्डर एक-दो दिनों में आ जाएगा।

मैंने आजतक वालों को ईमेल भेजा तब जाकर उन्होंने ऐड चलाना बंद तो किया, लेकिन कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कंपनी का वेबसाइट अभी भी ऑन है, जिसमें उनका गुड़गांव का पता भी लिखा है।

मुझे एहसास हुआ कि मैं एक संभावित ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुका हूं।

शिकायत करने के बावजूद यह विज्ञापन करीब एक सप्ताह तक लगातार प्रसारित होता रहा। उनके फेसबुक पेज पर पहले से दर्जनों शिकायतें दर्ज थीं। यह स्थिति केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि एक व्यापक पैटर्न की ओर इशारा करती है।

सबसे बड़ा सवाल: जिम्मेदारी किसकी?

इस पूरे मामले में सबसे गंभीर सवाल यह उठता है कि:

  • जब पहले से इतनी शिकायतें दर्ज थीं, तो विज्ञापन क्यों नहीं रोका गया?
  • क्या चैनल द्वारा विज्ञापनदाताओं की कोई जांच-पड़ताल की जाती है?
  • क्या दर्शकों का भरोसा केवल रेवेन्यू के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है?

Aaj Tak जैसे बड़े और प्रतिष्ठित मीडिया प्लेटफॉर्म से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने दर्शकों के हितों की रक्षा करेगा। लेकिन इस मामले में कथित रूप से लापरवाही और अनदेखी साफ दिखाई देती है।

अब क्या स्थिति है?

हालांकि अब यह विज्ञापन प्रसारित होना बंद हो चुका है, लेकिन तब तक कई लोग इसके झांसे में आ चुके थे और आर्थिक नुकसान झेल चुके हैं। मेरे ₹5,100 का नुकसान हो चुका है। अभी तक न तो कोई रिफंड मिला है और न ही कोई ठोस समाधान। मानसिक तनाव और निराशा अलग से।

यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं… यह घटना केवल एक उपभोक्ता की नहीं है, बल्कि यह एक बड़े मुद्दे की ओर संकेत करती है।

पंकज कुमार से संपर्क- [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन