Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

जयपुर में पत्रकारों ने धरने के 12वें दिन ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ कर सरकार को चेतावनी दी, देखें वीडियो

जयपुर: जैसलमेर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के समर्थन में जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहा पत्रकारों का धरना शुक्रवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया। प्रशासनिक कार्रवाई और कथित झूठे मुकदमों के विरोध में जारी इस आंदोलन ने अब और तीखा रूप ले लिया है।

धरने के 12वें दिन Indian Federation of Working Journalists (आईएफडब्ल्यूजे) की ओर से विरोध के अनोखे तरीके के रूप में ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ आयोजित किया गया। यज्ञ में शामिल पत्रकारों ने राज्य सरकार को “सद्बुद्धि” देने की प्रार्थना करते हुए जैसलमेर प्रकरण में ज्ञापन स्वीकार कर निष्पक्ष जांच के आदेश देने की मांग दोहराई।

संगठन का आरोप है कि पिछले 12 दिनों से शांतिपूर्ण धरने के बावजूद राज्य सरकार ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया और न ही प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिससे पत्रकारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

यज्ञ के बाद संगठन के महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की लगातार अनदेखी अब बर्दाश्त से बाहर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

धरने में शामिल पत्रकारों का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं, बल्कि पत्रकारों की आजीविका, सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा मामला है।

फिलहाल, शहीद स्मारक पर जारी यह धरना राज्य सरकार के रुख पर टिका है—अब देखना होगा कि सरकार संवाद का रास्ता चुनती है या आंदोलन और तेज होता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन