Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बांदा में महिला सर्जन ने पत्रकारों पर लगाया उत्पीड़न और वसूली का आरोप, देखें पत्र और वीडियो

बांदा: जिला चिकित्सालय (पुरुष) में तैनात एक महिला डॉक्टर ने दो पत्रकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

डॉ. प्रतीक्षा गुप्ता, जो जिला अस्पताल में जनरल सर्जन के पद पर कार्यरत हैं, ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि एनडीटीवी के मनीष मिश्रा और अजय उर्फ प्रवीण (जो खुद को डिजिटल मीडिया से जुड़ा बताते हैं) उनके कार्य में लगातार बाधा डाल रहे हैं।

शिकायत के मुताबिक, 9 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों कथित पत्रकार डॉक्टर के चेंबर में पहुंचे और बिना अनुमति वीडियो व फोटो बनाने लगे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी अनावश्यक पूछताछ की, जिससे अस्पताल का माहौल प्रभावित हुआ।

डॉ. गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि पिछले एक सप्ताह से दोनों द्वारा मानसिक दबाव बनाया जा रहा है और कथित तौर पर धन की मांग की जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मांग पूरी न करने पर नौकरी को नुकसान पहुंचाने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

प्रार्थना पत्र में डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्तियों ने उनके साथ अभद्रता भी की और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत के आधार पर जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।


डॉक्टर प्रतीक्षा गुप्ता द्वारा मेरे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि सीएमएस के कुमार जिला अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे उसकी कवरेज मैं कर रहा था, जिला चिकित्सालय में इनके अलावा भी सभी डॉक्टरों के कमरों में सीएमएस निरीक्षण करने पहुंचे थे। वीडियो उनका भी बनाया गया है। टीवी न्यूज़ चैनल और समाचार पत्रों में खबर भी चलाई गई। जिला अस्पताल में मरीजों को बाहरी दवाई और ऑपरेशन के नाम पर लूटा जा है। मेडिकल स्टोर के प्राइवेट लोग इनके कमरों में बैठकर बाहरी दवाइयां लिखते हैं। सीएमएस ने एक डॉक्टर के कमरे से प्राइवेट व्यक्ति को भी पकड़ा है। ये पहली बार नहीं हुआ है। जो भी जिला अस्पताल के भ्रष्टाचार को उजागर करने की कोशिश करता है तो उन्हें डराने के लिए झूठे मुकदमे में फ़साने सहित तमाम साजिशें रची जाती हैं। इन डॉक्टरों के साथ कुछ तथाकथित पत्रकार और राजनीति से जुड़े लोग शामिल हैं जिससे इनके हौसले बुलंद हैं। डॉक्टर प्रतीक्षा गुप्ता को मैं तो अच्छे से जानता भी नहीं हूँ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन