Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बंगाल के पत्रकार हर बार अमित शाह को सवाल पूछकर असहज कर देते हैं! देखें वीडियो

आदित्य कुमार गिरी

कलकत्ते में अमित शाह जब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं बंगाली पत्रकार उन्हें असहज कर दे रहे हैं।

ऐसा नहीं कि वे बहुत कठिन सवाल कर रहे हैं लेकिन अमित शाह घबरा जा रहे हैं। एक दिल्ली की मीडिया है अमित शाह और बीजेपी के नेता उन्हें डांट देते हैं, उनकी हिम्मत नहीं होती सवाल करने की।

  • अमित शाह से एक पत्रकार ने पूछ.. आप जिन राज्यों में हैं वहां यह सब स्कीमें लागू की हैं?
  • आपने संसद में कोई श्वेत पत्र दिया जिसमें घुसपैठियों की सूचना हो क्योंकि आपलोग इतने दिनों से शासन में हैं।
  • हुमायूँ कबीर को आपलोगों ने हज़ार करोड़ रुपये दिए राज्य में ध्रुवीकरण के लिए और उन्हें उपमुख्यमंत्री पद का लालच दिया।

यही सब साधारण सवाल थे और अमित शाह हिल गए। दिल्ली मीडिया थोड़ी तो रीढ़ रखो। लोकतंत्र को बचाओ।

एक भाजपा के मित्र कह रहे हैं कि कलकत्ते में पत्रकारों ने जैसे अमित शाह को कठिन प्रश्न पूछे वैसे प्रश्न कोई पत्रकार ममता से नहीं पूछता।

मित्र हिन्दीप्रदेश से हैं बंगाल को नहीं जानते।

ममता बनर्जी नरेंद्र मोदी की तरह डरपोक नहीं हैं। लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हैं। बंगाल के पत्रकार उनसे बदतमीज़ी करते हैं, उल्टेसीधे प्रश्न करते हैं, उन्हें झिंझोड़ देते हैं। उनका मज़ाक़ उड़ाते हैं।

बंगाल का सबसे बड़ा अख़बार ‘आनन्द बाज़ार पत्रिका’ है। लगभग हर बंगाली के घर यह अख़बार आना ही है। यह अख़बार ममता बनर्जी का प्रबल विरोधी है।

यह भद्रजन का अपरकास्ट का अख़बार है। यह भाजपा और मोदी के पक्ष में लगातार फील्डिंग करता है। ममता इसके यहां भी जाती हैं इंटरव्यूज़ देती हैं।

भाजपा शासित प्रदेश में ऐसा कोई मीडिया घराना होता तो अबतक बन्द हो जाता या अडानी को कहकर खरीद लिया गया होता या गोदी मीडिया बना दिया गया होता।

लेकिन ममता बनर्जी के यहां यह अख़बार आराम से पत्रकारिता कर रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन