Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

इंडिया टुडे समूह में डिजिटल न्यूज राइटर्स के लिए नौकरी का मौका

नोएडा: मीडिया इंडस्ट्री में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। India Today Group ने डिजिटल न्यूज राइटर्स के पद पर भर्ती निकाली है।

इस पद के लिए 0 से 2 साल तक के अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को नोएडा लोकेशन पर काम करना होगा।

क्या होगा काम?
चयनित उम्मीदवारों को नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखने व एडिट करने, ब्रेकिंग न्यूज को ट्रैक करने, डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट ऑप्टिमाइज करने और SEO के अनुरूप काम करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा एडिटोरियल और मल्टीमीडिया टीम के साथ समन्वय कर काम करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार के पास मजबूत लेखन और एडिटिंग स्किल्स होना जरूरी है। साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज की अच्छी समझ, डेडलाइन में काम करने की क्षमता और डिजिटल पब्लिशिंग व SEO की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। इंग्लिश न्यूज रूम का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन दिए गये लिंक पर आवेदन कर सकते हैं- डिजिटल राइटर्स

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन