ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक सिख रेस्टोरेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। मामला एक ऐसे रेस्टोरेंट से जुड़ा है जो खुद को नॉन-हलाल बताता है, लेकिन इसके खिलाफ विरोध और सोशल मीडिया पर अभियान के बाद यह मुद्दा धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक टकराव की बहस में बदल गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस रेस्टोरेंट को लेकर कुछ समूहों ने आरोप लगाया कि इलाके में हलाल भोजन को बढ़ावा दिया जा रहा है और गैर-हलाल विकल्पों को दबाया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
यह विवाद यहीं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दक्षिणपंथी संगठनों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इसे “ब्रिटेन की बदलती पहचान” से जोड़ते हुए बड़े नैरेटिव में बदल दिया। कई पोस्ट्स में दावा किया गया कि ब्रिटेन की पारंपरिक सांस्कृतिक पहचान खतरे में है, हालांकि इन दावों की व्यापक रूप से आलोचना भी हुई।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है और शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, कई सामुदायिक नेताओं ने इस पूरे मामले को अनावश्यक रूप से बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया है और कहा है कि इससे सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंच सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला सिर्फ एक रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे स्थानीय मुद्दों को सोशल मीडिया के जरिए वैश्विक राजनीतिक और वैचारिक बहस में बदला जा सकता है।
लंदन में फेमस रेस्टोरेंट ‘रंगरेज़’ बंद !
लंदन में 16 साल से असली भारतीय स्वाद के व्यंजन परोसने वाला ‘रंगरेज़’ रेस्टोरेंट अब हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है। रेस्टोरेंट के मालिक हरमन सिंह कपूर ने इसके लिए पाकिस्तानियों द्वारा लगातार हो रहे उत्पीड़न और ऑनलाइन हैरासमेंट को मुख्य वजह बताया है।
हरमन सिंह कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से कुछ खास पाकिस्तानी गिरोह उन्हें निशाना बना रहे हैं। उनके रेस्टोरेंट के नाम पर इंटरनेट पर फर्जी रिव्यू देने, उन्हें धमकाने और रेस्टोरेंट में आकर गड़बड़ करने जैसी हरकतों से उनके व्यवसाय पर भारी असर पड़ा है।
यह लोकप्रिय रेस्टोरेंट फुलहम पैलेस रोड, हैमरस्मिथ, वेस्ट लंदन में है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले रेस्टोरेंट को भीड़ ने घेर लिया. प्रवेश द्वार ब्लॉक करने की कोशिश की और गाली-गलौज की। मालिक की पत्नी से बलात्कार,परिवार को मौत की धमकियां धमकियां दी गईं। गेट पर अंडे फेंके गए और नारे लगाए गए कि ये ‘हलाल अंडे’ हैं।
मालिक ने दावा किया कि यह पाकिस्तानी मुसलमानों की भीड़ उन पर ‘हलाल मांस’ बेचने के लिए दबाव डाल रही थी। हरमन सिंह ने अपनी और परिवार की रक्षा के लिए कृपाण दिखाया (सिख परंपरा के अनुसार आत्मरक्षा का प्रतीक) और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर पुलिस सुरक्षा नहीं देगी तो खुद परिवार की रक्षा करेंगे।
लंदन की पुलिस आई। उपद्रव करनेवालों को तो कुछ कहा नहीं, उलटे हरमन सिंह कपूर को पकड़कर ले गई। बाद में वे जमानत पर छूटे हैं।
कपूर ने लंदन की ‘मेट्रोपॉलिटन पुलिस’ पर भी तंज कसा है। लगातार हमलों और परेशानी के बावजूद स्थानीय प्रशासन या पुलिस से कोई ठोस मदद नहीं मिली, जिसकी वजह से अब सुरक्षित तरीके से व्यवसाय करना असंभव हो गया है।
14 मार्च 2026 को हरमन सिंह ने रेस्टोरेंट पर बोर्ड लगाया : “Proudly we dont sell Halal” । उन्होंने सोशल मीडिया पर “Non-Halal Meetup” का पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने अपनी धार्मिक मान्यताओं का जिक्र किया।
पाकिस्तानी लोग इसे चुनौती मानकर नाराज़ हो गए। कुछ पाकिस्तानी उनके यहाँ आकर उनकी बेटी के वीडियो गैर कानूनी रूप से बनाने लगे। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की, तब वे मार-कुटाई पर आमादा हो गए। इसके वीडियो क्लिप्स भी उन्होंने शेयर किये।
16 साल के इस सफर में ‘रंगरेज़’ ने हज़ारों खानपान शौकीनों के दिल जीते थे। इस रेस्टोरेंट के बंद होने की खबर सुनकर कई भारतीयों और स्थानीय ग्राहकों ने दुख जताया है। साथ ही, विदेश में भारतीय व्यवसायियों को इस तरह निशाना बनाए जाने को चिंताजनक बताते हुए लोग उद्वेलित हैं.
मैंने Fact Check किया, फिर पोस्ट कर रहा हूँ. -डॉ प्रकाश हिंदुस्तानी


