हेमंत शर्मा-
यह है पत्रकारिता…
सरकार-प्रशासन का किसी मीडियापर्सन की तारीफ़ करना वैसे तो पत्रकारिता की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं माना जाता लेकिन वे जिस तरह की पत्रकार हैं और जिस तरह से धार जैसे छोटे ज़िले में उन्होंने अपनी ईमानदार पत्रकारिता के दम पर जो मुक़ाम हासिल किया हैं वह प्रशासन की हाँ में हां मिलाकर नहीं बल्कि सही को सही और ग़लत को ग़लत कहकर और दिखाकर हासिल हुआ है।
सुबह से देर रात तक भैया के साथ मोबाइल फ़ोन पर शूट करना, वॉइस ओवर करना, एडिट करना और फिर उसे सोशल मीडिया पर डालना कोई आसान काम नहीं है। अपने छोटे से स्थानीय यू-ट्यूब चैनल को उन्होंने ज़िले की सबसे भरोसेमंद आवाज़ बना रखा है।
ऐसी निडर- बेख़ौफ़- ईमानदार और जनपक्षधर पत्रकारिता की आज पूरे देश को ज़रूरत है। और पूरे देश में ऐसी जितनी भी रेणु अग्रवाल हैं उनसे आंचलिक पत्रकारिता ज़िंदा है जो देश की मुख्यधारा की पत्रकारिता का सबसे बड़ा आधार स्तंभ है जिसे गोदी मीडिया और बिकाऊ चैनलों ने बर्बादी से भी नीचे ले जाकर खड़ा कर दिया है अपनी अंतिम साँसें गिनने के लिए।
अगर ज़िले के पचास पत्रकारों में से सिर्फ़ आपका नाम लेकर आपकी पत्रकारिता की तारीफ़ हो रही है तो यह आपके लिये ही नहीं पूरे ज़िले और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है कि इस ज़िले और प्रदेश ने आपको सच्ची पत्रकारिता करने का माहौल और साहस दिया।
खूब बधाई Renu Agrawal जी
(आप एमएससी- केमिस्ट्री हैं और हमारी भाभी हैं)
राहुल अग्रवाल-
अभी दो दिन पूर्व धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा जो अब भोपाल कलेक्टर के पद पर स्थानांतरित हो गए है का विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिले के सम्पूर्ण टॉप केडर अधिकारी एवं मीडिया समूह उपस्थित थे। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में कलेक्टर साहब ने अपने विदाई उद्बोधन में भरे मंच से रेणु दीदी की एक कुशल पत्रकार में रूप में कार्यशैली का जिक्र किया एवं भरे मंच से उनकी तारीफ की (वीडियो) जो उनके कार्य के प्रति समर्पण एवं जुझारूपन को दर्शाता है।
आज पूरे जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में दीदी ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर एक महिला होने के बावजूद जो अपना स्थान बनाया है वो अतुलनीय है। गर्व है मुझे कि आप मेरी बहन है। Really proud of u..love u didi


