Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भारत के चैनलों/एंकरों को हंगरी के नए PM का यह इंटरव्यू देखकर समझना चाहिए, जब सत्ता बदलेगी तो उन्हें किन हालात से गुजरना होगा?

उमाशंकर सिंह-

ज़बरदस्त! ज़बरदस्त!

देखिए उस एंकर से हंगरी के नए चुने गए पीएम पीटर मग्यार ने कैसे बात की जिस एंकर ने मग्यार के विपक्षी नेता होते उनके लिए अपमानजनक बातें की थी!

पीटर मग्यार ने महिला एंकर को याद दिलाया कि उसने क्या किया था मग्यार के साथ, महिला एंकर ऑन एयर माफ़ी के लिए गिड़गिड़ाने लगी!

मग्यार ने कहा तुमसे कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं, संस्था तो ठीक करना है।

दरअसल हंगरी के सरकारी टीवी पर हंगरी के विपक्षी नेता के तौर पर पीटर मग्यार पर अनाधिकारिक तौर पर प्रतिबंध लगा हुआ था (जैसे कि भारत में सरकारी और गोदी मीडिया दोनों में लगा हुआ है)

अब जबकि पीटर मग्यार जीत कर आए हैं, वे हंगरी के ‘दूरदर्शन’ पर ये कहने के लिए आए कि हंगरी में ओर्बनोदी (ओर्बन गोदी) मीडिया का दौर ख़त्म हो गया है।

Video of the Years ! Save it for Future !


कुछ भी हो, हंगरी के नए चुने गए पीएम मग्यार ने कमाल कर दिया है। सुनिए हंगरी के दूरदर्शन (सरकारी टेलिविज़न) पर बैठ कर उस महिला एंकर से क्या बोला जो पहले मग्सार को लेकर पक्षपाती और बदतमीज़ थी

“शुरू करने से पहले, मैं बस यह बताना चाहता हूँ कि यह कितना अजीब है। पिछली बार मुझे पब्लिक मीडिया पर डेढ़ साल से ज़्यादा समय पहले बुलाया गया था।

सबसे मज़बूत पार्टी के लीडर को आखिरकार वापस ऑन एयर होने देने के लिए 3.3 मिलियन से ज़्यादा हंगेरियन लोगों के अभूतपूर्व जनादेश की ज़रूरत पड़ी। हम इस झूठी न्यूज़ सर्विस को तुरंत सस्पेंड कर देंगे।

सरकार बनने के बाद, हमारा सबसे पहला काम झूठ की इस फ़ैक्टरी को बंद करना और एक असली, इंडिपेंडेंट पब्लिक ब्रॉडकास्टर बनाना होगा, जहाँ विपक्ष की भी आख़िरकार आवाज़ हो।”


गोदी मीडिया के ऐंकरों और चैनलों को ये इंटरव्यू देखना चाहिए। देखना चाहिए और समझना चाहिए कि जब सत्ता बदलेगी तो उन्हें किन हालात से गुज़रना होगा।
आम लोगों को भी इसे देखना चाहिए, ये समझने के लिए कि स्पेन का गोदी मीडिया ओरबान के ज़माने में भारत के मीडिया से कितना मिलता-जुलता था और किस तरह वह झूठ की फैक्ट्री बना हुआ था। -डॉ मुकेश कुमार


डेढ़ साल बाद मैं फिर से “पब्लिक” टेलीविजन स्टूडियो में लौटा हूँ। हमने अभी-अभी एक प्रोपेगैंडा मशीन के आखिरी दिन देखे हैं।

TISZA सरकार के गठन के बाद, “पब्लिक” मीडिया की न्यूज सेवाओं को तब तक निलंबित रखा जाएगा, जब तक उसका वास्तविक जनसेवा वाला चरित्र बहाल नहीं हो जाता।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन