Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

डीडी न्यूज़ के एंकर अशोक श्रीवास्तव को 24 घंटे के अंदर माफी मांगने की चेतावनी!

डीडी न्यूज़ के एंकर अशोक श्रीवास्तव की एक सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया यूजर डॉ. निमो यादव ने श्रीवास्तव को 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने की चेतावनी देते हुए आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाए गए हैं। यादव ने चुनौती दी है कि यदि आरोप साबित नहीं किए गए तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिससे मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है…


डॉ निमो यादव-

मैं वापस आ गया हूँ, अशोक श्रीवास्तव। 24 घंटे के भीतर अपनी इस झूठी ख़बर के लिए सार्वजनिक माफ़ी माँगो।

24 घंटे के भीतर यह साबित करो कि मैंने हिंदू धर्म को गाली दी या भारतीय सेना को बदनाम किया।

वरना कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहो। तुम्हें अच्छी तरह पता है कि मेरे पास कानूनी टीम में वकीलों की बड़ी फौज है।


अशोक श्रीवास्तव का 31 मार्च को किया गया ट्वीट पढ़िए…

ईमानदारी से मेहनत करके भी रोटी कमाई जा सकती है। पर सोशल मीडिया पर बिना मेहनत किए झूठ फैलाना और भारत को बदनाम करना भी कमाई का जरिया बन गया है। नीमो यादव उर्फ प्रतीक शर्मा उर्फ झूठ की दुकान उर्फ नफरती चिंटू ट्विटर पर झूठी खबरें फैलाकर भारतीय सेना को बदनाम करके, हिंदू धर्म को गालियां देकर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। यह बात इसने खुद कोर्ट में कही है।

लेकिन इस कहानी से एक बात और साफ हो गई है कि मोदी से नफरत करने वाला गैंग ऐसे झूठे और चोरबाजारी करने वालों का माई बाप है। अदालत में इस चिरकुट टपंक का बचाव करने के लिए बड़े वकीलों की फौज खड़ी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन