Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राजेश्वर सिंह को PIB और देविंदर कुमार को प्रसार भारती में नई जिम्मेदारी

मीडिया और संचार क्षेत्र से जुड़े पेशेवर राजेश्वर सिंह ने भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) में रिसर्च एसोसिएट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पढ़ाई कर चुके राजेश्वर इससे पहले ‘जनसत्ता’ और डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘इनशॉर्ट्स’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने कंटेंट और रिसर्च से जुड़े कार्यों में अनुभव हासिल किया।


भारत सरकार ने वरिष्ठ आईओएफएस अधिकारी देविंदर कुमार को प्रसार भारती का मुख्य सतर्कता अधिकारी (Chief Vigilance Officer – CVO) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति देश के सार्वजनिक प्रसारक में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की सिफारिशों के आधार पर इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। देविंदर कुमार का कार्यकाल प्रारंभिक रूप से तीन वर्षों के लिए होगा।

प्रसार भारती, जो दूरदर्शन और आकाशवाणी का संचालन करता है, में देविंदर कुमार सतर्कता प्रशासन की निगरानी करेंगे। साथ ही संस्थान में जवाबदेही की व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने पर उनका फोकस रहेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन