Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मंदिर में लाइट लगवाने का वादा याद दिलाया तो समाजवादी पार्टी के सांसद ने पत्रकार को जेल भिजवा दिया!

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि मंदिर में हाईमास्ट लाइट लगाने के वादे की याद दिलाने पर पत्रकार को साजिश के तहत जेल भिजवा दिया गया।

मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां ‘सी न्यूज’ के संवाददाता असित यादव को पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह कार्रवाई समाजवादी पार्टी के इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे के इशारे पर की गई।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले असित यादव एक मंदिर परिसर में कवरेज के लिए पहुंचे थे। वहां पुजारी ने बताया था कि सांसद द्वारा हाईमास्ट लाइट लगवाने का वादा किया गया था। पत्रकार ने पुजारी का यह बयान अपने चैनल पर प्रसारित किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सांसद समर्थकों और पत्रकार के बीच विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि बाद में पत्रकार को बातचीत के बहाने बुलाया गया। जब वह बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां सांसद मौजूद नहीं थे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में उनकी मौजूदगी दर्ज हो गई। इसके बाद सांसद के ड्राइवर द्वारा थाने में शिकायत दी गई, जिसमें पत्रकार पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया। इसी आधार पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।

पत्रकार के परिजनों और समर्थकों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई सुनियोजित है और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

फिलहाल इस मामले ने पत्रकारों की सुरक्षा और सत्ता-पुलिस के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन