Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण में संपादकीय फेरबदल : राकेश पांडेय, श्याम मिश्रा, अंबिका बाजपेयी, जितेंद्र शुक्ला, मनीष तिवारी के बारे में सूचनाएं!

मनीष दुबे-

दैनिक जागरण में बड़े पैमाने पर संपादकीय फैरबदल होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा प्रबंधन एक नया प्रयोग भी करने जा रहा है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश को दो हिस्सों में (यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट) में बांटकर अलग-अलग संपादकों को बिठाने की चर्चा है।

फेरबदल में पहला नाम प्रयागराज के संपादक राकेश पांडेय का है। पांडेय पिछले छह वर्षों से प्रयागराज एडिशन संभाल रहे थे। उन्हें अब कानपुर संस्करण का संपादक बनाकर रवाना कर दिया गया है।

प्रयागराज में ही आउटपुट हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे श्याम मिश्रा को संपादकीय प्रभारी की भूमिका सौंपी गई है।

अंबिका बाजपेयी जो लखनऊ में बतौर इनपुट हेड कार्यरत थे, उन्हें लखनऊ का नया संपादकीय प्रभारी बनाए जाने की सूचना है। अब यूपी ईस्ट और वेस्ट का खेल भी समझिए…

आशुतोष शुक्ला यूपी के राज्य संपादक हैं। लेकिन अब अंदरखाने चर्चा है कि यूपी को दो हिस्सों में बांटकर प्रबंधन नया प्रयोग करने जा रहा है। इसके तहत कानपुर के संपादक जितेंद्र शुक्ला को यूपी ईस्ट की कमान दिए जाने की जानकारी आई है।

वहीं, यूपी वेस्ट चलाएंगे मनीष तिवारी। मनीष तिवारी अभी तक बतौर संपादक लखनऊ संस्करण संभाल रहे थे। सूचना समाप्त…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन