नेशनल हिंदी न्यूज चैनल भारत24 के लोकप्रिय शो “The JC Show” में चैनल के CEO और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने चैनल ANCHORS के साथ “क्या कोलकाता में इस बार फहराएगा भगवा?” शीर्षक से रात 9:00 बजे प्रसारित करीब सवा घंटे के एपिसोड में पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा सहित सभी पार्टियों के हर पहलू का विश्लेषण किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संसद में लाए गए परिसीमन एवं महिला आरक्षण बिल के पारित नहीं होने के बावजूद पीएम मोदी के पूरे देश की महिला वोटर्स में नरेंद्र मोदी हीरो बनकर उभरने के सवाल पर सहमति जताकर देश की सभी पार्टियों को दो टूक चेतावनी दी है।
संसद में गृहमंत्री अमित शाह के महिला आरक्षण बिल की पैरवी के दौरान पीएम मोदी के विजन को देश के सामने रखने में MAN OF THE MATCH की भूमिका और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की सदन संचालन की तारीफ की है। परिसीमन एवं महिला आरक्षण बिल में कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की साइलेंट परफॉर्मर की भूमिका का भी उल्लेख किया है । राम मंदिर, धारा 370 और UCC के बाद अब संसद में परिसीमन एवं महिला आरक्षण बिल जैसी एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में लिखी होने का जिक्र किया है। एक चुनाव में और दूसरा अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान सप्लाई चेन बनाए रखने के लिए दो-दो मोर्चों पर लड़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को अद्भुत बताया और उनके एक दिन में 3-3 रैलिया और 18-20 घंटे काम करने की भी तारीफ की है।
डॉ. जगदीश चंद्र ने ममता बनर्जी सरकार में पश्चिम बंगाल के हालात से व्यथित होकर नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाल में TMC के मुस्लिम कार्ड, दलित वोटर्स को चेतावनी दी और हिंदुओं के लिए निर्णायक फैसला बताया है। सिंगूर रैली में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के All candidates are Mod के भावार्थ को भी समझाया है,इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्राउड पुलर और गृह मंत्री अमित शाह की स्ट्रेटजी की तारीफ और पूरा दारोमदार टिके होने को भी बताया है। बंगाल से केरल तक मछली के चुनावी खेल से लेकर धार्मिक,सांस्कृतिक और खान-पान को चुनावी मुद्दों का भी जिक्र किया है। पश्चिम बंगाल चुनाव मेनिफेस्टो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 6 गारंटियों को भाजपा के लिए अमोघ अस्त्र होने की संज्ञा दी है। पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के बकाया DA के भुगतान एवं 7वें वेतन आयोग को भी बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया है। पश्चिच बंगाल चुनाव प्रचार में भाजपा नेता ममता द्वारा अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई 15 गालियों के प्रचार से बड़ा फायदा होने की भी बात कही गई।
डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के 35 सीटों पर राजस्थानियों और मारवाड़ियों को लेकर कॉन्फिडेंट है। अकेले ममता बनर्जी के चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में 51 हजार मतदाताओं के नाम कटना भाजपा के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ने का जिक्र किया गया। ममता बनर्जी के अपने भतीजे अभिषेक को सीएम बनाने को सिर्फ एक शिगूफे बताया है। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ने इस बार एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं देने को भाजपा की इलेक्शन स्ट्रेटजी बताया है। मुस्लिम के विपरीत भाजपा के बंगाल में आध्यात्मिक और धार्मिक कार्ड खेलते हुए साधु-संतों, सन्यासियों-महंतों और पुजारियों को भी टिकट देने को बीजेपी की Well thought Strategy बताया है। कोलकाता में तो BJP will Improve जैसा सिनेरियो का आकलन किया है। पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस को दिशाहीन बताया है और ममता बनर्जी को समर्थन की संभावनाओं को शून्य बताया है।
गौरतलब है कि ‘The JC Show’ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, पूरे देश में इस शो को यूट्यूब पर 1 लाख 15 हजार से ज्यादा दर्शकों ने LIVE देखा,..जो कि उस समय के सभी यू ट्यूब चैनलों में नं. 1 पोजिशन पर रहा,,पूरा एपिसोड देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…


