Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

Network18 अपने इन दो रीजनल न्यूज़ चैनलों के बदलेगा नाम!

Network18 अगले महीने अपने दो रीजनल न्यूज चैनलों की ब्रांडिंग में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कंपनी इस कदम को क्षेत्रीय फोकस को और स्पष्ट करने और दर्शकों तक बेहतर पहुंच बनाने की रणनीति के तौर पर देख रही है।

इस बदलाव के तहत-

  • News18 Punjab/Haryana का नाम बदलकर News18 Punjab/Haryana/Himachal किया जाएगा।
  • वहीं, News18 Jammu/Kashmir/Ladakh/Himachal चैनल को नए नाम News18 Delhi NCR/Jammu Kashmir के रूप में रीब्रांड करने की योजना है।

सूत्रों के मुताबिक, इन नए नामों को सरकारी रिकॉर्ड्स में भी अपडेट कर दिया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि रीब्रांडिंग प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

चैनलों के डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभालने वाली JioStar India ने भी डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) को इस बदलाव की आधिकारिक जानकारी दे दी है।

कंपनी के अनुसार, 16 मई से ये नए नाम ऑन-एयर लागू हो जाएंगे और सभी एग्रीमेंट्स, दस्तावेजों और रेफरेंस में इन्हें अपडेटेड नामों से ही जाना जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन