Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सूर्य प्रकाश ने छोड़ा हिंदुस्तान, एनडीटीवी इंडिया का हिस्सा बने

Man wearing a white polo stands at a rounded white reception desk with an orange wall and the NDTV logo in the background, posing for the camera.

हिंदी डिजिटल पत्रकारिता जगत के जाने-पहचाने नाम सूर्य प्रकाश ने अपने करियर की नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्होंने NDTV India की डिजिटल टीम जॉइन कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

सूर्य प्रकाश ने अपनी पोस्ट में लिखा-

“पत्रकारिता के सफर में नया पड़ाव आया है। आज से NDTV India की डिजिटल टीम का हिस्सा बन गया हूं। बीते पांच वर्षों से निजी पहचान का भी हिस्सा बने हिन्दुस्तान डिजिटल का साथ छूट गया है। अब नई पारी की बारी…”

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ऊंचाहार क्षेत्र के मूल निवासी सूर्य प्रकाश वर्तमान में गाजियाबाद में रहते हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से प्राप्त की है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका एक दशक से अधिक का अनुभव रहा है।

सूर्य प्रकाश ने 1 दिसंबर 2020 से 16 जून 2026 तक हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल कंटेंट, न्यूज़ प्लानिंग और संपादकीय कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदुस्तान से पहले वह 28 जनवरी 2019 से 30 नवंबर 2020 तक जनसत्ता में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत रहे। वहीं पत्रकारिता की शुरुआती पारी में उन्होंने 12 अगस्त 2013 से जून 2015 तक अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर के रूप में जिम्मेदारी निभाई।

इसके अलावा सूर्य प्रकाश दिव्य हिमाचल और टाइम्स इंटरनेट जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन